टूटी सड़क व चोंक नालियों से परेशान नागरिक, बेफिक्र अफसर

देवरिया शहर के वार्ड संख्या 13 रामनाथ देवरिया उत्तरी में समस्याओं की फेहरिस्त काफी लंबा है। मुख्य मार्ग को छोड़ अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं अतिक्रमण गंदगी व चोक नालियों से मोहल्ले के लोग परेशान है। हालांकि जिम्मेदार जल्द ही व्यवस्था बेहतर कर देने का दावा कर रहे हैं।

By Navneet Prakash TripathiEdited By: Publish:Tue, 23 Nov 2021 06:05 AM (IST) Updated:Tue, 23 Nov 2021 06:05 AM (IST)
टूटी सड़क व चोंक नालियों से परेशान नागरिक, बेफिक्र अफसर
रामनाथ देवरिया उत्तरी की टूटी नाली के निकट जमा कूड़ा। जागरण

गोरखपुर, जागरण संवाददाता। देवरिया शहर के वार्ड संख्या 13 रामनाथ देवरिया उत्तरी में समस्याओं की फेहरिस्त काफी लंबा है। मुख्य मार्ग को छोड़ अधिकांश सड़कें टूटी हुई हैं, अतिक्रमण, गंदगी व चोक नालियों से मोहल्ले के लोग परेशान है। हालांकि जिम्मेदार जल्द ही व्यवस्था बेहतर कर देने का दावा कर रहे हैं।

बारिश के मौसम में होती है सर्वाधिक दिक्‍कत

वार्ड की आबादी 12 हजार व मतदाता की संख्या करीब सात हजार है। बारिश के मौसम में इस वार्ड में सर्वाधिक दिक्कत होती है। कुछ ऐसे मोहल्ले हैं, जहां जलभराव की स्थिति हो जाती है। कई सड़कें भी पानी में डूब जाती हैं। मोहल्ले में गंदगी का अंबार लगा रहता है। नालियों व सड़क की पटरी पर लोगों का अवैध कब्जा हो गया है। जिसके चलते नाली की सफाई में भी कर्मचारियों को दिक्कत होती है।

टूटी सड़कें वार्ड की बन गई हैं पहचान

वार्ड में अधिकांश सड़कें बारिश के पानी के चलते टूट गई हैं। भाजपा नेता व मनोनीत सभासद नित्यानंद पांडेय के दरवाजे के सामने से जाने वाली सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढा बन गया है। इसके अलावा दयानंद के घर से जाने वाली सड़क भी टूट गई है। यही हाल योगेंद्र तिवारी के घर के पास की है। वह भी सड़क पूरी तरह से टूट गई है। जिसके चलते राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सर्वाधिक परेशानी तो शंकर उत्सव स्थली के पास हो रहा है। 200 मीटर सड़क पूरी तरह से टूट गई है और गड्ढे में तब्दील हो गई है। जितेंद्र श्रीवास्तव के घर के पास तो सड़क ही नहीं है।

सडक पर बह रहा गंदा पानी

जल निकासी का इंतजाम न होने से गंदा पानी बाहर ही बह रहा है। उनकी मकान के सामने बसी नई बस्ती के लोगों को भी जाने के लिए खडंजा सड़क तो बनी है, लेकिन गड्ढे में इन दिनों तब्दील हो गई है। ऋषि चतुर्वेदी के घर के पास भी यही हाल है। सड़क जगह-जगह टूट गई है। लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। पीएन एकेडमी को जाने वाली सड़क, राजेंद्र चौक से जाने वाली सड़क भी टूट गई है।

नालियां टूटी

वार्ड के नागरिक सुजीत चतुर्वेदी ने बताया कि नालियां टूटी गई है। जिसके चलते हल्की बारिश में भी सड़क पर पानी लग जाता है और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिससे लोगों को काफी मुश्किल होती है।

सडक पर कुछ लोगाें ने कर लिया है कब्‍जा मोहल्‍ले के एसबी सिंह बताते हैं कि सड़क की पटरी तक लोगों ने अपने घर की सीढ़ी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है। नाली पर खुद का स्लैब बनाकर लोगों रख दिया है। जिसके चलते नालियों की सफाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है।

जल निकासी का इंतजाम नहीं

वार्ड के महातम सिंह बताते हैं कि जल निकासी का बेहतर इंतजाम नहीं है, जिसके चलते बारिश के दिनों में सड़क पर पानी लग जा रहा है और सड़केेें टूट जा रही हैं। इसकी व्यवस्था होनी चाहिए। सफाई पर भी नगर पालिका प्रशासन को विशेष ध्यान देना चाहिए।

बासंबल्‍ली के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति

मोहम्‍मद अहमद ने बताया कि विद्युत पोल इशहाक अहमद के घर के सामने लुढ़क गया है। इसके अलावा विद्युतीकरण नहीं किया गया है। जिसके चलते कुछ घरों में बांस-बल्ली के सहारे बिजली गई है। अधिकारियों से कहने के बाद भी इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सडकों का हुआ टेंडर

सभासद बेबी शाही ने बताया कि इसमें से कुछ सड़कों का टेंडर हो गया है, कुछ के लिए प्रस्ताव नगर पालिका में दिया गया है। बजट के अभाव के चलते सड़क नहीं बन पा रही है। सफाईकर्मी हर दिन सफाई करने आते हैं। पहले से व्यवस्था बेहतर हुई है।

शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य

अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह ने बताया जिन सड़कों का टेंडर हो गया है, उन सड़कों पर शीध्र ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जो भी दिक्कतें हैं, उसे ठीक करा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी