फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, दिया समस्या निस्तारण का आश्वासन

गोरखनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फरियादियो ंकी बात सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jun 2018 12:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jun 2018 12:37 PM (IST)
फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, दिया समस्या निस्तारण का आश्वासन
फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री, दिया समस्या निस्तारण का आश्वासन

गोरखपुर :अपने दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार लगाया और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम में लगे इस जनता दरबार में मुख्यमंत्री ने करीब 300 लोगों की फरियाद सुनी और समस्या का निस्तारण का आश्वासन दिया। फरियाद सुनने के दौरान मुख्यमंत्री समस्या निस्तारण में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को निर्देश

भी देते रहे।

मुख्यमंत्री का जनता दरबार 10 बजे लगा जबकि फरियादी अपने शिकायती पत्र के साथ बुधवार को तड़के ही पहुंचने लगे थे। निर्धारित समय तक करीब 500 फरियादी हिंदू सेवाश्रम में पहुंच गए थे। भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री के दिवस सचिव आदर्श सिंह, जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाडियन और एसएसपी शलभ माथुर ने मुख्यमंत्री के पहुंचने से पहले ही करीब 200 फरियादियों की समस्याएं सुनीं और निस्तारण का प्रयास

किया। इससे पहले मुख्यमंत्री की दिनचर्या परंपरागत रही। सुबह वह अपने आवास से निकले और गुरु गोरखनाथ के दर्शन पूजन के लिए उनके मंदिर में पहुंच गए। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु की पूजा- अर्चना करने के बाद मुख्यमंत्री ने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ का आशीर्वाद भी लिया। परंपरागत रूप से उन्होंने करीब आधा घटा गौशाला में गुजारा और गायों को अपने हाथ से चारा खिलाया।

-------

भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू

-जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 11 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक ले रहे हैं।

chat bot
आपका साथी