आरोपित पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज Gorakhpur News

लड़की खेती की तरफ गांव से बाहर गई थी। वहां आरोपित ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित ने दुपट्टे से उसका गला कस दिया और चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया। बाद में उसके साथ जबरदस्ती की।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 02:15 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 02:15 PM (IST)
आरोपित पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज Gorakhpur News
मुकदमा दर्ज करने से संबंधित प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो।

गोरखपुर, जेएनएन। पिपराइच पुलिस ने थाना क्षेत्र के एक युवक पर दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपित का नाम सोनू पांडेय है। घटना शुक्रवार अपराह्न करीब तीन बजे की है। आरोपित घटना के बाद से ही फरार  है।

किशोरी के पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शुक्रवार दोपहर को खेती की तरफ गांव से बाहर गई थी। वहां आरोपित ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपित ने दुपट्टे से उसका गला कस दिया और चाकू से उस पर जानलेवा हमला किया। बाद में उसके साथ जबरदस्ती की। इससे किशोरी बेहोश हो गई। परिजन  उसे  स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां उसकी स्थिति ठीक न होने पर उसे मेडिकल कालेज ले  गए। अब शहर के एक निजी चिकित्सालय में उसका उपचार चल रहा है, लेकिन उसकी स्थिति  गंभीर बनी हुई है। लड़की के पिता ने कहा कि इलाज के दौरान व्यस्त होने के कारण उसने तहरीर दी। पुलिस तहरीर के आधार पर विरुद्ध  मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश में है।  आरोपित पर वर्ष 2016 में भी दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ था। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि आरोपित को जल्द ही  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला का बिसरा सुरक्षित, डीएनए परीक्षण के लिए भेजा नमूना

पिपराइच थाना क्षेत्र के शाहपुर नाले के पास 20 नवंबर की सुबह झाडिय़ों में एक महिला का शव पाया गया था। नौ दिन बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। महिला की पहचान छिपाने के लिए आरोपितों ने हत्या के बाद उसका चेहरा जला दिया था। पुलिस ने महिला का डीएनए जांच के लिए भेजा है। बिसरा  सुरक्षित रखा गया है। पिपराइच पुलिस ने डीएनए परीक्षण के लिए महिला का नमूना भेजा है। पुलिस का मानना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद उसे सुरक्षित रख लिया जाएगा। उसके बाद मृतका के परिवार का कोई दावेदार सामने आता है तो उसके डीएनए जांच से पुष्टि हो जाएगी। बता दें महिला की हत्या करके शव शाहपुर नाले के पास फेंक दिया गया था। महिला का चेहरा जला हुआ था। आशंका है कि आरोपितों ने महिला की हत्या करने के बाद उसका चेहरा जलाया है। महिला के शरीर पर जगह-जगह फफोले पड़ गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हेडइंजरी आने से  आशंका है कि महिला की हत्या सिर पर प्रहार करके की गई है। थाना प्रभारी  का कहना है कि महिला का बिसरा पहले ही सुरक्षित किया जा चुका है। डीएनए जांच के लिए नमूना भी भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

chat bot
आपका साथी