पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद Gorakhpur News

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर गोरखपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का आयोजेन कर श्रद्धांजलि दी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 17 Aug 2020 09:10 AM (IST) Updated:Mon, 17 Aug 2020 09:10 AM (IST)
पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद Gorakhpur News
पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने रविवार को उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बेनीगंज पार्टी कार्यालय पर हुए आयोजन में कार्यकर्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की और बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा के बाद आदर्शों पर चलने का लिया गया संकल्प

पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि करने के बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि अटल जी प्रखर वक्ता और कुशल प्रशासक थे। यही वजह थी कि विपक्ष भी खूबियों को बिना किसी हिचक के स्वीकार करता था। तीन बार उन्होंने देश का नेतृत्व किया और हर बार उन्होंने नए कीर्तिमान स्थापित किए। महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि अटल जी राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्रहित के लिए कार्य किया। यही वजह रही कि उनकी लोकप्रियता सभी दलों में रही।

कार्यक्रम में यह लोग रहे शामिल

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य संतराज यादव ने कहा कि अटल जी ऐसे नेता थे, जिनपर विपक्ष भी पूर्ण विश्वास करता था। विपक्ष में रहने के बावजूद जब भी सरकारें संकट आईं, उनसे सलाह जरूर ली गई। विदेशी मामलों के तो वह विशेषज्ञ थे। आयोजन का संचालन महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान देवेश श्रीवास्तव, शशिकांत सिंह, जितेंद्र चैधरी जीतू, रणविजय शाही, गौरव तिवारी, जयप्रकाश सिंह, पीयूष मिश्र, अशोक गुप्ता, अजय श्रीवास्तव, अजय जायसवाल, चतुर्भज प्रसाद, पंकज जायसवाल, उत्तर यदुवंशी, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।

महापौर ने अटल को याद किया

महापौर सीताराम जायसवाल ने रविवार को धर्मशाला बाजार स्थित अपने कैंप कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्‍होंने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। कहा कि अटल जी ने राजनीति में निष्‍ठा, साहस, ईमानदारी की लंबी लकीर खींची है। उन्‍होंने देश को नई दिशा दी। वह हमारी यादों में हमेशा अमर रहेंगे।

chat bot
आपका साथी