भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऑनलाइन संबोधन, राहत कार्यों को बताया अतुलनीय Gorakhpur News

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने वीडियो कॉल के जरिये बैठक की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों को अतुलनीय बताया।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Wed, 27 May 2020 04:28 PM (IST) Updated:Wed, 27 May 2020 04:28 PM (IST)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऑनलाइन संबोधन, राहत कार्यों को बताया अतुलनीय Gorakhpur News
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ऑनलाइन संबोधन, राहत कार्यों को बताया अतुलनीय Gorakhpur News

 गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने प्रदेश पदाधिकारियों, सभी क्षेत्र अध्यक्षों, क्षेत्र संगठन महामंत्रियों व जिलाध्यक्षों के साथ वीडियो कॉल के जरिये बैठक की। उन्होंने कोरोना संक्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए जा रहे राहत व बचाव कार्यों को अतुलनीय बताया।

बैठक में इन पदाधिकारियों ने लिया हिस्‍सा

बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर ने भाग लिया। दोपहर बाद एक बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने संत कबीरनगर जिले की बैठक को संबोधित किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय महामंत्री संगठन रत्नाकर लालगंज व प्रदेश मंत्री त्रयंबकनाथ त्रिपाठी मऊ, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह सिद्धार्थनगर, प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह कुशीनगर जिले की बैठक में उपस्थित रहे।

किराना कमेटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए एक लाख

दो महीने से जरूरतमंदों को राशन उपलब्ध करा रही किराना कमेटी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपये की सहायता की है। किराना कमेटी के अध्यक्ष उमेश चंद्र मद्धेशिया, उपाध्यक्ष अनिल जायसवाल और महामंत्री गोपाल जायसवाल ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेश ङ्क्षसह से मुलाकात की। बताया कि कमेटी अब तक हजारों लोगों को राशन दे चुकी है। जरूरतमंदों को राशन देने का काम अब भी चल रहा है। महामंत्री गोपाल जायसवाल ने कहा कि अपर जिलाधिकारी ने कमेटी के कार्यों की तारीफ की और मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए योगदान के लिए आभार जताया।

पार्षदों के साथ बैठक करेंगे एसडीएम सदर

निगरानी समितियों के संचालन के लिए एसडीएम सदर गौरव सोगरवाल शहर के पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। एसडीएम सदर ने महापौर सीताराम जायसवाल से बात कर बैठक के बारे में चर्चा की। महापौर ने बताया कि निगरानी समितियों की बैठक शुरू हो गई है। झरना टोला, जनप्रिय विहार आदि वार्डों में बैठक हो भी चुकी है। बाहर से आने वालों की सूचना देने, उनके रहने और भोजन का इंतजाम करने के संबंध में जल्द बैठक होगी। 

chat bot
आपका साथी