बिस्कोहर निवासी युवक की मुंबई में मौत

त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी युवक की मुंबई में मौत हो गई। उसका शव कमरे की कुंडी से लटकता मिला। स्वजन को इसकी सूचना शनिवार को मिली। 19 वर्षीय सिराज पांच माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुंबई रत्नागिरी गया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 10:05 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 10:05 PM (IST)
बिस्कोहर निवासी युवक की मुंबई में मौत
बिस्कोहर निवासी युवक की मुंबई में मौत

सिद्धार्थनगर : त्रिलोकपुर थाना अंतर्गत नगर पंचायत बिस्कोहर निवासी युवक की मुंबई में मौत हो गई। उसका शव कमरे की कुंडी से लटकता मिला। स्वजन को इसकी सूचना शनिवार को मिली। 19 वर्षीय सिराज पांच माह पूर्व रोजगार के सिलसिले में महाराष्ट्र के मुंबई रत्नागिरी गया था। बीते गुरुवार की रात वहीं पर उसका शव कमरे की छत के कुंडे से लटकता मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी महाराष्ट्र के नए गांव में रह रहे उसके भाई मेराज व रवाब को दी। जिसके बाद मौत की सूचना बिस्कोहर स्थित घर पर दी गई। पिता वहाब ने बताया कि छह बेटों में सिराज तीसरे नम्बर पर था। मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। नकब लगाकर दुकान में चोरी

सिद्धार्थनगर : थानाक्षेत्र के महदेवा नानकार के डोई चौराहे पर शुक्रवार की रात चोरों ने नकब लगाकर दुकान में रखे नकदी, लैपटाप, मोबाइल आदि अन्य समान उठा ले गए। दुकानदार विवेक कुमार गुप्ता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाक्षेत्र के रमवापुर नानकार निवासी विवेक डोई चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र व मोबाइल की दुकान चलाते हैं। शनिवार को जब वह दुकान को खोलने गए तो देखा दुकान में नकब लगा हुआ था। समान गायब था । इस संबंध में एसओ वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मैं विभागीय काम से मुख्यालय पर हूं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

दो हजार व्यक्तियों पर की निरोधात्मक कार्रवाई सिद्धार्थनगर : विधान सभा चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोटन पुलिस ने दो हजार व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की है। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि थाना क्षेत्र में कुल 58 मतदेय केंद्र हैं। 12 लोगों पर गुंडा एक्ट व 110 लोगों पर अपराध का दुष्प्रेरण के तहत कार्रवाई की गई है। आशीष कुमार निवासी रसियावल कला, कुरेशी और शमसुद्दीन सेमरा के खिलाफ जिला बदर करने की कार्रवाई के लिए उच्चधिकारियों से अनुरोध किया गया है।

chat bot
आपका साथी