सर्वर डाउन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद, असली कारण यहां देखें Gorakhpur News

काम शुरू हुआ तो पता चला कि चार फरवरी के बाद का डाटा ही कंप्यूटर में नहीं दिख रहा है। इसके बाद फिर सर्वर गायब हो गया। कम्प्यूटर खोलने पर स्क्रीन पर अंडर मेंटिनेंस लिखा दिख रहा है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 11 Feb 2020 02:00 PM (IST) Updated:Tue, 11 Feb 2020 05:08 PM (IST)
सर्वर डाउन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद, असली कारण यहां देखें Gorakhpur News
सर्वर डाउन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनना बंद, असली कारण यहां देखें Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। नगर निगम में सर्वर बंद होने के कारण जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं। प्रमाण पत्र जारी न होने के कारण लोग परेशान हैं। अफसरों को उम्मीद है कि मंगलवार को सर्वर ठीक हो जाएगा।प्रतिदिन बनने होते हैं तीन सौ प्रमाण पत्र

नगर निगम के जन्म-मृत्यु पंजीकरण अनुभाग में रोजाना तकरीबन साढ़े तीन सौ प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। एक जनवरी से सभी प्रमाणपत्र ऑनलाइन जारी हो रहे हैं। इससे सर्वर पर लोड बढ़ गया है। कुछ दिनों पहले सर्वर बार-बार डाउन होने लगा तो लखनऊ मुख्यालय से सर्वर मेंटिनेंस का निर्णय लिया गया। आठ फरवरी को महीने का द्वितीय शनिवार होने के कारण छुट्टी को देखते हुए सर्वर मेंटिनेंस का काम शुरू कराया गया। सोमवार को जब काम शुरू हुआ तो पता चला कि सर्वर काम नहीं कर रहा है। दिन में एक बार सर्वर कुछ समय के लिए आया। काम शुरू हुआ तो पता चला कि चार फरवरी के बाद का डाटा ही कंप्यूटर में नहीं दिख रहा है। इसके बाद फिर सर्वर गायब हो गया। कम्प्यूटर खोलने पर स्क्रीन पर अंडर मेंटिनेंस लिखा दिख रहा है।

पांच सौ से ज्यादा आवेदन पेंडिंग

सर्वर बंद होने के कारण नगर निगम में पांच सौ से ज्यादा जन्म-मृत्यु के आवेदन पेंडिंग हो गए हैं। सर्वे का काम पूरा होने के बाद ऑनलाइन फीडिंग न होने से प्रमाण पत्र जारी नहीं हो रहे हैं।

परेशान हैं आवेदक 

जन्म-मृत्यु पंजीकरण कार्यालय पहुंचे अलीनगर के मो. रियाजुद्दीन ने कहा कि उनके पिता मो. सलीम का मृत्यु प्रमाण पत्र सोमवार को मिलना था। अब कहा जा रहा है कि मंगलवार को आना। रुस्तमपुर निवासी संदीप गुप्ता ने बताया कि उन्होंने बेटे अक्षय गुप्ता का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन किया था। प्रमाण पत्र न मिलने के कारण वापस जाना पड़ रहा है।

अफसरों को दे दी गई जानकारी 

इस संबंध में नगर स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डा. मुकेश रस्‍तोगी का कहना है कि सर्वर बंद होने के कारण जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं। अफसरों को जानकारी दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी