गोरखपुर में बाइक सवारों ने महिला से नकदी व सोने की चेन छीने Gorakhpur News

रीता देवी खलडग़ा गांव के पास पहुंची थी कि रास्ते में कुछ लोग उनके भाई को पकड़कर पीटते हुए नजर आए। वह भाई को बचाने के लिए रुकीं। तभी उसे पीट रहे लोग उनका पर्स और गले में मौजूद सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

By Satish Chand ShuklaEdited By: Publish:Thu, 20 May 2021 08:30 AM (IST) Updated:Thu, 20 May 2021 08:30 AM (IST)
गोरखपुर में बाइक सवारों ने महिला से नकदी व सोने की चेन छीने Gorakhpur News
बाइक सवार लुटेरों की प्रतीकात्‍मक फाइल फोटो, जेएनएन।

गोरखपुर, जेएनएन। सिकरीगंज इलाके में महिला के साथ बेहद नाटकीय ढंग से 25 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट लिए जाने की घटना सामने आई है। पीडि़ता ने इस संबंध में तहरीर दी है। पुलिस ने बहुत जल्दी घटना का पर्दाफाश करने की बात कही है।

इलाके के लालपुर गांव की रहने वाली रीता देवी का पूर्वांचल ग्रामीण बैंक महदेवा बाजार में खाता है। वह खाते से 25 हजार रुपये निकालकर रिश्तेदार के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। खलडग़ा गांव के पास पहुंची थी कि रास्ते में कुछ लोग उनके भाई को पकड़कर पीटते हुए नजर आए। वह भाई को बचाने के लिए रुकीं। अभी भाई के पास पहुंची ही थीं कि उसे पीट रहे लोग उनका पर्स और गले में मौजूद सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बैंक से निकाले गए रुपये उन्होंने पर्स में ही रखे थे। घटनाक्रम को देखते हुए सिकरीगंज पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है।

मारपीट में दिव्यांग सहित छह घायल

हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सुबह मिट्टी पाटने के विवाद में हुई मारपीट में दिव्यांग सहित छह लोग घायल हो गए हैं। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहजनवां में उपचार चल रहा है। दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही है। रामपुर निवासी कृष्ण यादव और रमाकांत यादव के बीच काफी दिन से भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। एक पक्ष विवादित भूमि पर मिट्टी पाटने लगा। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर उनके बीच हुई मारपीट में कृष्ण यादव और उनके दिव्यांग भाई महेंद्र सहित परिवार के छह लोग घायल हो गए हैं। कृष्ण यादव ने इस संबंध में तहरीर दी है। रमाकांत यादव ने भी तहरीर देकर दूसरे पक्ष पर दरवाजे पर चढ़कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। हरपुर थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी