तीन साल से कर रहा था छेड़खानी ; विरोध किया तो कपड़े फाड़े, बीच सड़क पर पीटा Gorakhpur News

गोरखपुर में दुष्कर्म की घटना की शिकायत करने थाने पर जाने के लिए घर से निकली युवती को रास्ते में रोककर मनबढ़ों ने पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Tue, 17 Dec 2019 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 17 Dec 2019 03:05 PM (IST)
तीन साल से कर रहा था छेड़खानी ;  विरोध किया तो कपड़े फाड़े, बीच सड़क पर पीटा Gorakhpur News
तीन साल से कर रहा था छेड़खानी ; विरोध किया तो कपड़े फाड़े, बीच सड़क पर पीटा Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। चौराहे पर किशोरी के कपड़े फाडऩे वाले गौतम और उसके भाई ने तीन साल से पूरे परिवार का जीना दुश्वार कर रखा था। आए दिन किशोरी और उसकी भाभी से छेड़खानी करता था। विरोध पर मारपीट भी करने लगता। दहशतजदा परिजनों ने पुलिस से शिकायत भी नहीं की। बीते रविवार को दुष्कर्म की घटना की शिकायत करने चौरीचौरा थाने पर जाने के लिए निकले तो रास्ते में रोककर पिटाई कर कपड़े फाड़ दिए।

पूरे परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी

किशोरी ने पुलिस को बताया कि गौतम ने तीन साल पहले उसके साथ छेड़खानी की थी। विरोध पर बेरहमी से पीटा था। पुलिस से शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। छह माह पहले भी गौतम ने छेड़खानी की। विरोध पर मोबाइल छीन लिया था। गांववालों के दबाव बनाने पर वापस कर दिया। किशोरी के पिता ने बताया कि गौतम की आम शोहरत ठीक नहीं है। बेटी के साथ ही उनकी बहू से भी कई बार अभद्रता कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक चौरीचौरा राजू सिंह ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले कोई शिकायत नहीं मिली थी।

थाने में पीडि़त को दी धमकी

किशोरी और उसके पिता को आरोपित थाने में ही जान से मारने की धमकी देने लगे। इसकी शिकायत उन्होंने थानेदार से की। किशोरी ने बताया कि आरोपित के रिश्तेदार व परिवार के लोग मुकदमा न दर्ज कराने का दबाव बना रहे थे।

बंगलुरु में छोटे बेटे को छत से फेंक दिया था नीचे 

किशोरी के पिता ने बताया कि पांच साल पहले उनका छोटा बेटा मजदूरी करने बंगलुरु गया था। आरोपितों ने तीसरी मंजिल से उनके बेटे को नीचे फेंक दिया था। 24 घंटे बाद उसकी मौत हो गई थी। उस मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। 

chat bot
आपका साथी