कुशीनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया Kushinagar News

युवती के कमरे में दबंग घुस गए। उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध किया तो मिट्टी तेल युवती के ऊपर डालकर आग लगा दी।

By Edited By: Publish:Mon, 19 Aug 2019 10:04 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 04:48 PM (IST)
कुशीनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया Kushinagar News
कुशीनगर में छेड़खानी का विरोध करने पर युवती को जिंदा जलाया Kushinagar News
गोरखपुर, जेएनएन। कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र के गांव परसौनी मुकुंदहा में दबंगों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दे दिया। घर में घुसे दबंगों ने युवती से छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। युवती गंभीर रूप से झुलस गई। गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती युवती की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस ने छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना से इलाके में तनाव है।
परसौनी मुकुंदहा गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि 15 अगस्त को वह अपने मकान के पीछे सब्जी का पौधा लगा रही थी। घर में बड़ी बहन अकेली थी। मौके का लाभ उठाकर गांव के ही लव कुशवाहा, संकट, शुचिता, राजकिशोर, मुन्नी व गरहनिया आदि घर में घुस गए और बहन के साथ छेड़खानी करने लगे। बहन ने जब विरोध किया तो सभी ने मिलकर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जला दिया। शोर सुनकर जब वह घर के अंदर पहुंची तो बहन आग से जल रही थी। उसकी शरीर से आग की लपटे उठ रही थीं। किसी तरह आग बुझाकर बहन को अस्पताल पहुंचाया। परिवार वाले सोमवार को थाने पहुंचे और तहरीर दी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लव कुशवाहा, शुचिता व राजकिशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि सभी के खिलाफ युवती के साथ छेड़खानी व जिंदा जलाकर मार डालने का प्रयास करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच कर इस मामले में मूल कारण तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
chat bot
आपका साथी