पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

पुलिस टीम पर हमला करने वाले बदमाश नीतीश सिंह को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। नीतीश पर पचास हजार का इनाम था।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 04 Nov 2018 11:57 AM (IST) Updated:Sun, 04 Nov 2018 04:36 PM (IST)
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार
पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाला इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

गोरखपुर, (जेएनएन)। एसटीएफ ने शनिवार की रात कुशीनगर के कसया में पचास हजार के इमामी बदमाश नीतीश सिंह को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मादक पदार्थ की तस्करी करने वाला बदमाश दो माह पहले देवरिया में पुलिस पर फायरिग कर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके साथी साका पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बदमाश के कब्जे से 32 बोर की एक पिस्टल और 2.7 किलो चरस बरामद हुआ है।

17 अगस्त की रात भाटपाररानी (देवरिया) पुलिस चनुकी मोड़ पर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इसी दौरान शाका और उसके साथी नीतीश सिंह ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी थी। हमले में गोली लगने से सिपाही अखिलेश यादव घायल हो गया था। फायरिंग में एक गोली शाका को भी लगी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया था। नीतीश सिंह बाइक लेकर मौके से फरार हो गया था। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान 19 अगस्त को शाका पाण्डेय सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को चकमा देकर भाग निकला था।

आइजी रेंज ने बरहज थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के रहने वाले शाका और कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के रामपुर बंगरा गांव निवासी नीतीश सिंह पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया था। देवरिया पुलिस दोनों बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। 14 सितंबर को एसटीएफ ने शाका को वाराणसी में गिरफ्तार कर लिया था। नीतीश की तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर एसटीएफ की टीम ने शानिवार रात उसे कसया में घेर लिया। बदमाश ने फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

नीतीश सिंह पर दर्ज मुकदमे

- 2014 में तरयासुजान कुशीनगर में चोरी

- 2016 में तरयासुजान कुशीनगर में चोरी

- 2016 में तरयासुजान कुशीनगर में हत्या के प्रयास

- 2016 में तरयासुजान में आर्म्स एक्ट

- 2016 में गुंडा एक्ट

- 2017 में कुशीनगर जनपद से गैंगेस्टर

- 2017 में कुचाइकोट बिहार में लूट

- 2016 में बिहार के कुचाइकोट में डकैती

- 2018 में सेवरही कुशीनगर में लूट

- 2018 में सेवरही कुशीनगर में डकैती

- 2018 में भाटपाररानी में हत्या के प्रयास

chat bot
आपका साथी