नाराज प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटा, मुकदमा हुआ दर्ज Gorakhpur News

सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका ने प्रेमी से नाराज होकर उसके गुप्तांग को काट दिया। दोनों एक बिरादरी के हैं। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया।

By Rahul SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 11:10 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 11:10 AM (IST)
नाराज प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटा, मुकदमा हुआ दर्ज Gorakhpur News
प्रेमिका ने प्रेमी का काट दिया गुप्‍तांग।

गोरखपुर, जेएनएन : सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी प्रेमिका ने प्रेमी से नाराज होकर उसके गुप्तांग को काट दिया। दोनों एक बिरादरी के हैं। दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। बात नहीं बनी तो मामला थाने पहुंच गया। प्रेमी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मोहाना थाना क्षे़त्र के एक गांव निवासी युवक व उसका बाजार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के बीच करीब दो वर्ष से प्रेम संबंध चल रहा है। वे एक-दूसरे से मिलने व साथ में जीवन बिताने का वादा कर रहे थे।

प्रेमी के स्‍वजन से शादी से किया इन्‍कार

दोनों ने अपने-अपने घरों में शादी की बात चलाई तो प्रेमी के स्वजन ने इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों रिलेशनशिप में रहने लगे। प्रेमिका हमेशा शादी करने के लिए दबाव बनाती रही, लेकिन प्रेमी कोई बहाना बनाकर टाल जाता। इससे वह नाराज रहने लगी। 18 फरवरी को जब प्रेमी उससे मिलने पहुंचा तो प्रेमिका ने फिर शादी की बात छेड़ दी। उसके बहाना बनाने पर उसने ब्लेड से वार कर दिया। प्रेमी की चीख सुनकर गांव के लोग जुट गए। उसे अस्पताल पहुंचाया। एसओ उसका बाजार मनोज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी अंतर्गत एक गांव की युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर शादी करने का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़‍िता ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। प्रार्थना पत्र में कहा है कि आरोपित रिश्ते में चचेरा भाई है। वह शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करता रहा। शादी करने का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया। जान से मारने की धमकी देने लगा। इसके बाद उसने मामले की जानकारी स्वजन को दी। स्वजन सकारपार चौकी पहुंचे, लेकिन यहां चौकी इंचार्ज तथा अन्य लोगों ने दबाव बनाकर सुलह करवा दिया। कार्रवाई न होने से निराश वह रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मदीन गौड़ ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराया जाएगा। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी