दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, यहां देखें-कहां के लिए कितना बढ़ा किराया Gorakhpur News

दिल्ली मुंबई कोलकाता हैदराबाद और बंगलुरु से 25 व 26 अक्टूबर को गोरखपुर आने वाली फ्लाइट का टिकट मूल्य दोगुना तक बढ़ गया है।

By Satish ShuklaEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 08:39 PM (IST) Updated:Thu, 24 Oct 2019 09:06 AM (IST)
दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, यहां देखें-कहां के लिए कितना बढ़ा किराया Gorakhpur News
दिवाली पर हवाई सफर हुआ महंगा, यहां देखें-कहां के लिए कितना बढ़ा किराया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। दिवाली पर दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद व बंगलुरु फ्लाइट से आने व जाने वाले मुसाफिरों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। दीप पर्व पर टिकट बुकिंग बढऩे से इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया का किराया दोगुना उछाल मार चुका है।

दो दिनों के लिए बढ़ा किराया

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बंगलुरु से 25 व 26 अक्टूबर को गोरखपुर आने वाली फ्लाइट का टिकट मूल्य दोगुना तक बढ़ गया है। दिल्ली से गोरखपुर आने वाली इंडिगो, स्पाइस जेट और एयर इंडिया की फ्लाइट का सामान्य किराया चार से पांच हजार रुपये है। यात्रियों की भीड़ देखते हुए तीनों एयरलाइंस का किराया 25 और 26 अक्टूबर को आठ से 10 हजार रुपये तक पहुंच गया है।

मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट का किराया 10 से 14 हजार रुपये तक

मुंबई-गोरखपुर फ्लाइट का किराया 10 से 14 हजार रुपये तक पहुंच गया है। कोलकाता-गोरखपुर फ्लाइट का सामान्य किराया तीन से चार हजार रुपये के बीच है। दीवाली से एक दिन पहले फ्लाइट का टिकट सात हजार रुपये पर पहुंच गया है।

त्योहार बाद वापसी की फ्लाइटों का टिकट भी महंगा

दिवाली बाद मुंबई, दिल्ली और कोलकाता जाने वाली फ्लाइट का किराया भी दो गुना तक बढ़ा है। सामान्य दिनों में गोरखपुर-मुंबई की फ्लाइट का किराया चार से पांच हजार रुपये के आसपास होता है। 28 अक्टूबर को मुंबई की फ्लाइट का किराया आठ हजार रुपये के पार हो गया है। 27 अक्टूबर तक यह 4600 रुपये के आसपास है। दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया 28 अक्टूबर के बाद आठ हजार से अधिक हो गया है। कोलकाता फ्लाइट का किराया तीन हजार से बढ़कर पांच हजार से अधिक पर पहुंच गया है। बंगलुरु जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया भी डेढ़ गुना बढ़ गया है। 

chat bot
आपका साथी