गोरखपुर से प्रयागराज के लिए दस जनवरी से शुरू हो सकती है हवाई सेवा, इतना होगा किराया Gorakhpur News

गोरखपुर से प्रयागराज के लिए इंडिगो ने उड़ान की तैयारी पूरी कर ली है। दस जनवरी से यह सेवा शुरू हो जाएगी।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Publish:Sun, 05 Jan 2020 03:01 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jan 2020 04:12 PM (IST)
गोरखपुर से प्रयागराज के लिए दस जनवरी से शुरू हो सकती है हवाई सेवा, इतना होगा किराया Gorakhpur News
गोरखपुर से प्रयागराज के लिए दस जनवरी से शुरू हो सकती है हवाई सेवा, इतना होगा किराया Gorakhpur News

गोरखपुर, जेएनएन। इंडिगो ने प्रयागराज के लिए उड़ान की तैयारी पूरी कर ली है। पहले सप्ताह की 60 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। 10 जनवरी को कोलकाता से गोरखपुर आने वाला विमान प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा।

10 जनवरी से गोरखपुर से प्रयागराज के बीच इंडिगो का 76 शीटर एटीआर-72 विमान उड़ान भरेगा। यहीं विमान कोलकाता भी जाएगा। प्रस्तावित समय-सारिणी के अनुसार कोलकाता से उड़ान भरकर यह विमान 11.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगा। आधे घंटे बाद प्रयागराज के लिए उड़ान भरेगा। दोपहर 2.30 बजे यह विमान प्रयागराज से यात्रियों को लेकर गोरखपुर पहुंचेगा। यहां से 2.50 बजे यात्रियों को लेकर कोलकाता रवाना हो जाएगा। अभी तक गोरखपुर से प्रयागराज की यात्रा में 10 से 11 घंटे का समय लगता था। हवाई सेवा शुरू होने से 40 मिनट लगेगा। इंडिगो व एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उड़ान शुरू करने की तैयारी पूरी कर ली है। प्रयागराज के लिए पहला टिकट लेने वाले यात्री को एयरपोर्ट पर सम्मानित किया जाएगा।

1785 से 2000 के बीच होगा किराया

गोरखपुर से प्रयागराज जाने के लिए 1785 से लेकर 2000 रुपये के बीच टिकट मिला रहा है। क्षेत्रीय उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा शुरू होने की वजह से 50 प्रतिशत टिकट इसी रेट पर मिलेंगे। शेष टिकट विमान कंपनी की शर्त के अनुसार मिलेंगे।

हैदराबाद के लिए अब अलग फ्लाइट

10 जनवरी से ही एक और बदलाव होगा। अब हैदराबाद के लिए इंडिगो की एक अलग फ्लाइट हो जाएगी। हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट(180 सीट वाला एयरबस ) यहां से फिर हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगी। अभी तक हैदराबाद से गोरखपुर आने वाली फ्लाइट ही कोलकाता जाती थी और वहां से गोरखपुर आने के बाद हैदराबाद जाती थी।

गोरखपुर से आज की फ्लाइट (पांच जनवरी 2020)

दिल्ली के लिए

इंडिगो

आगमन - सुबह 11.00 बजे

प्रस्थान - सुबह 11.30 बजे

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 12.55 बजे

प्रस्थान -  दोपहर 01.25 बजे

एयर इंडिया

आगमन - दोपहर बाद 03.20 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 03.45 बजे

मुंबई के लिए

स्पाइस जेट

आगमन - दोपहर 2.30 बजे

प्रस्थान - दोपहर बाद 3.00 बजे

हैदराबाद के लिए

आगमन - दोपहर 12.00 बजे

प्रस्थान - शाम 04.30 बजे

कोलकाता के लिए

प्रस्थान - दोपहर 12.30 बजे

आगमन - शाम  04.00 बजे

chat bot
आपका साथी