कांग्रेसी नेताओं ने कहा-सोनिया के आने पार्टी में लौटी जान

सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए से स्थानीय कांग्रेसी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि इस पद के लिए कोई और उपयुक्त था ही नहीं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Aug 2019 07:28 AM (IST) Updated:Tue, 13 Aug 2019 07:28 AM (IST)
कांग्रेसी नेताओं ने कहा-सोनिया के आने पार्टी में लौटी जान
कांग्रेसी नेताओं ने कहा-सोनिया के आने पार्टी में लौटी जान

गोरखपुर, जेएनएन। सोनिया गांधी को कांग्रेस पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाए का कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेसियों का कहना है कि सोनिया गांधी ही पार्टी को संगठनात्मक रूप से मजबूती प्रदान करने में सक्षम हैं।

निवर्तमान मंडल प्रभारी ईश्वर चंद्र शुक्ल का कहना है कि वर्तमान समय में पार्टी जिस दौर से गुजर रही है उस स्थिति में सोनिया गांधी ही सबसे उपयुक्त हैं। उनके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। पार्टी को इस समय ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो सबको एकसूत्र में पिरो सके। कार्यकर्ता उत्साहित हैं, इसका पार्टी को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर ऊंचाई पर पहुंचेगी। पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता इतने खुश हैं कि अब वह पार्टी के हर निर्देश पर काम कर खरा उतरने को व्यग्र हैं।

पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदीप पांडेय के मुताबिक पार्टी को नेतृत्व मिल गया है इससे पदाधिकारियों में जान आ गई है। 2022 में यूपी विधान सभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपनी दमदार वापसी करेगी। युवाओं की दिलचस्पी पार्टी में बढ़ी है, बड़ी संख्या में युवा पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम नेतृत्व के कारण पुराने कांग्रेसी भी बाहर निकल रहे हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि कांग्रेस का दिन फिर वापस आ रहा है।

मो. असलम ने कहा कि यह पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मेहनत का फल है कि सोनिया गांधी ने एक बार फिर से कमान संभाली हैं। सोनिया गांधी के नेतृत्व का पार्टी को खासा लाभ मिलेगा। इतना ही नहीं, पार्टी में अब जाकर जान आई है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अब पूरे मनोयोग से सदस्यता अभियान में भाग लेगा।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी