58 करोड़ की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कल्याणपुर बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Apr 2018 05:00 AM (IST) Updated:Mon, 30 Apr 2018 05:00 AM (IST)
58 करोड़ की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास
58 करोड़ की 46 परियोजनाओं का शिलान्यास

गोरखपुर : उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कल्याणपुर बोर्ड द्वारा संचालित कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5834.56 लाख के 46 कायरें का शिलान्यास किया। इसमें नगर निगम के 10 कार्य 1721.73 लाख रुपये जबकि लोक निर्माण विभाग के 4113.15 लाख रुपए के 36 कार्य शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के कार्य सहजनवां, खजनी और चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य जब तक स्वीकृत नहीं होते, उनके प्रति लोगों का उत्साह रहता है, लेकिन जब कार्य शुरू हो जाते हैं तो उनका रवैया उदासीन हो जाता है। ऐसा नहीं होना चाहिए। बगैर रुचि के कोई कार्य सफल नहीं हो सकता। उदाहरण के तौर पर सामूहिक विवाह के आयोजन को लिया जा सकता है। श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की रुचि के चलते ही ये आयोजन इतना सफल हो सका है।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज शादी के जोड़े में बंधने वाले यह नव दंपति बेहद सौभाग्यशाली हैं कि उनकी शादी में खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री ही नहीं पूरा सरकारी अमला शामिल हो रहा है। श्री मौर्य ने गरीबों के लिए श्रम विभाग की तरफ से चल रहीं योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए आवास, भोजन, शौचालय, बीमारी और बिजली के लिए जो योजनाएं भाजपा सरकार ने शुरू की हैं, आजाद भारत में आज तक ऐसा किसी सरकार ने नहीं किया। आज मजदूर, गरीब भी सिर उठाकर स्वाभिमान के साथ समाज में खड़ा हो पा रहा है। सामूहिक विवाह के इस निर्णय से समाज का अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। संचालन रीता श्रीवास्तव ने किया।

इनसेट

मंच पर ये जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

राज्यमंत्री मनोहर लाल कोरी, सिंचाई मंत्री व गोरखपुर के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री जय प्रकाश निषाद, बासगाव सासद कमलेश पासवान, महाराजगंज सासद पंकज चौधरी, विधायक शीतल पाडेय, फतेह बहादुर सिंह, विपिन सिंह, संगीता यादव, जन्मेजय सिंह, राधा मोहन दास अग्रवाल, महेंद्र पाल सिंह, संत प्रसाद, अमनमणि त्रिपाठी, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष जनार्दन तिवारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेद्र सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता उपेंद्र दत्त शुक्ल, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी