पूर्व विधायक के घर हर्ष फाय¨रग में युवक घायल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर गुलरिहा क्षेत्र में एक पूर्व विधायक के घर बहू भोज में हुई हर्ष फाय¨रग के

By Edited By: Publish:Tue, 03 May 2016 01:39 AM (IST) Updated:Tue, 03 May 2016 01:39 AM (IST)
पूर्व विधायक के घर हर्ष  फाय¨रग में युवक घायल

जागरण संवाददाता, गोरखपुर

गुलरिहा क्षेत्र में एक पूर्व विधायक के घर बहू भोज में हुई हर्ष फाय¨रग के दौरान गोली लगने से समारोह में शामिल युवक घायल हो गया। दो दिन पहले हुई घटना की सोमवार को जानकारी होने पर सक्रिय हुई छानबीन में जुटी है। हालांकि थानेदार ने आधिकारिक तौर पर घटना की पुष्टि नहीं की है लेकिन थाने से जुड़े सूत्रों ने मामले की छानबीन शुरू होने का दावा किया है।

पूर्व विधायक के घर तीस अपै्रल को बहू भोज कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। समारोह पूर्व विधायक के घर पर ही आयोजित था। समारोह में शामिल होने वालों के लिए आर्केस्ट्रा की भी व्यवस्था की गई थी। बताते हैं कि रात करीब 11 आर्केस्ट्रा में डांस के दौरान लोगों ने हवाई फाय¨रग शुरू कर दी। इस दौरान एक व्यक्ति की पिस्टल में गोली फंस गई। गोली निकालने के लिए पिस्टल खोलने के दौरान अचानक फायर हो गया। इस दौरान पास ही खड़ा पूर्व विधायक की गाड़ी का चालक बाएं पैर में गोली लगने से लगने से घायल हो गया।

पुलिस को घटना की सूचना दिए बगैर पूर्व विधायक ने चालक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दो दिन तक चले इलाज के बाद डाक्टरों ने सोमवार को उसे घर जाने की इजाजत दे दी। बताते हैं कि घटना के बारे में चालक के परिवार वालों को भी जानकारी नहीं थे। उसके घर पहुंचने पर परिवार और गांव के लोगों को उसे गोली लगने के बारे में पता चला। गांव के ही किसी व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी