ससुराल में युवक की हत्या, गांव में मातम

सहजनवां/खजनी, गोरखपुर : खजनी थाना अंतर्गत ग्राम भीटी भगवानपुर में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक की

By Edited By: Publish:Sun, 30 Aug 2015 12:57 AM (IST) Updated:Sun, 30 Aug 2015 12:57 AM (IST)
ससुराल में युवक की हत्या, गांव में मातम

सहजनवां/खजनी, गोरखपुर : खजनी थाना अंतर्गत ग्राम भीटी भगवानपुर में शुक्रवार की रात 25 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। युवक अपने ससुराल गया था। मृतक के पिता ने ससुराल वालों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस मृतक की पत्‍‌नी को पूछताछ के लिए थाने ले गई, जहां से कुछ देर बाद उसे छोड़ दिया गया। मृतक सहजनवां थाना क्षेत्र के ग्राम तेनुआरी का निवासी व चार भाइयों में सबसे बड़ा था। घर पर मौत की सूचना पहुंचते ही कोहराम मच गया।

मृतक शक्ति पुत्र रामरतन गीडा में मजदूरी करता था। वह अक्सर ससुराल जाता था। ग्रामीणों के अनुसार पत्‍‌नी गीता उसके व्यवहार से क्षुब्ध होकर मायके भगवानपुर में पांच वर्ष से पांच वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। इसके बावजूद शक्ति अक्सर ससुराल पहुंच जाता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक के गले पर खरोंच के निशान थे। शनिवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। थानाध्यक्ष खजनी राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई कार्रवाई होगी।

परिजनों ने बताया कि शक्ति की शादी सात वर्ष पूर्व गीता के साथ हुई थी। इसके पहले वह तीन बार ससुराल जा चुका था और वहा पत्‍‌नी ने उसे पिटवाया भी था। ससुराल में पिटने से नाराज शक्ति एक वर्ष तक ससुराल नहीं गया, लेकिन दो माह से आना-जाना शुरू हो गया था। परिजनों ने बताया कि वह सोमवार को घर आया था। वह कब ससुराल पहुंच गया? पता ही नहीं चला।

chat bot
आपका साथी