कड़ी सुरक्षा के बीच वकीलों ने किया मतदान

1405 मतदाताओं ने हिस्सा लिया

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Aug 2020 11:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Aug 2020 11:19 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच वकीलों ने किया मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच वकीलों ने किया मतदान

गोंडा : सोमवार को बार एसोसिएशन का चुनाव कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुआ। शांतिपूर्ण हुए निर्वाचन में वकीलों ने मतदान किया। इस दौरान कोविड 19 के प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

एल्डर कमेटी अध्यक्ष गोकरन नाथ पांडेय ने बताया कि सोमवार की सुबह से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष व महामंत्री समेत कुल पांच पदों पर मतदान प्रकिया संपन्न कराई गई। इसमें कुल 1405 मतदाताओं ने हिस्सा लिया। मतदान के लिए हाथों को सैनिटाइज किए जाने की व्यवस्था की गई थी। मतदान के बाद मतों की गणना कराई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मतों की गिनती की जा रही थी। बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। नगर कोतवाल आलोक राव ने बताया कि मतदान को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी