उपेंद्र अध्यक्ष व सुशील बने सचिव

गोंडा: शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया कराई गई। जिसमे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Mar 2018 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Mar 2018 11:29 PM (IST)
उपेंद्र अध्यक्ष व सुशील बने सचिव
उपेंद्र अध्यक्ष व सुशील बने सचिव

गोंडा: शनिवार को सिविल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया कराई गई। जिसमें उपेंद्र कुमार मिश्र ने 158 मत पाकर अध्यक्ष पद पर तथा जनरल सचिव पद पर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने 165 वोट पाकर जीत हासिल की। परिणाम जारी होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल मालाओं से लाद दिया।

सिविल बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शनिवार की सुबह एल्डर कमेटी की निगरानी में शुरू हुई। सुबह सबसे पहले मतदान हुआ। जिसमें प्रत्याशियों ने खूब पसीना बहाया। दोपहर बाद मतगणना कराई गई। वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष राम करन मिश्र ने परिणाम जारी किया। जिसके मुताबिक कुल 345 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए उपेंद्र कुमार मिश्र ने 158 मत पाकर जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त वीरेंद्र त्रिपाठी को 110 मत, र¨वद्र कुमार श्रीवास्तव कबो 66, इंद्रजीत ¨सह को चार वोट व सात मत अवैध मिले। जनरल सचिव के लिए कुल तीन उम्मीदवार थे। सुशील कुमार श्रीवास्तव ने 165 मत पाकर जीत दर्ज की। प्रदीप कुमार पांडेय को 147 व ज्ञानेंद्र द्विवेदी को 30 वोट मिले। वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में राम लक्ष्मण तिवारी ने 200 मत पाकर जीत हासिल की। दूसरे उम्मीदवार ओंकार नाथ दूबे को 135 वोट मिले। उपाध्यक्ष के दो पदों पर अशोक कुमार पांडेय व नवनीत मिश्र ने जीत हासिल की। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता समिति के सदस्य कीर्ति चंद्र श्रीवास्तव, चंद्रिका प्रसाद ¨सह, जावेद अहमद सिद्दीकी, गनेश प्रसाद मिश्र के साथ ही राम आशीष त्रिपाठी व अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी