दो दिनों में 24 हजार कॉपियों के जांचने का लक्ष्य

गोंडा : बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। चार केंद्रों पर 3.73 लाख उत्तर पुस

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Mar 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sun, 24 Mar 2019 09:00 AM (IST)
दो दिनों में 24 हजार कॉपियों के जांचने का लक्ष्य
दो दिनों में 24 हजार कॉपियों के जांचने का लक्ष्य

गोंडा : बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन चल रहा है। चार केंद्रों पर 3.73 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराए जाने का दावा किया जा रहा है। 25 मार्च तक कार्य पूर्ण कराना है लेकिन, अभी तीन केंद्रों पर 24 हजार कॉपियां जांची जानी बाकी हैं। हालांकि, अफसर निर्धारित तिथि तक कार्य पूर्ण करा लेने का दावा कर रहे हैं।

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की 3.97 लाख कॉपियां जांचने के लिए भेजी थी। इसके मूल्यांकन के लिए चार केंद्र बनाए गए थे। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को 1.19 लाख, राजकीय इंटर कॉलेज को 1.06 लाख, श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज को 96 हजार व आरपी इंटर कॉलेज को 76 हजार उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई थी। 1100 परीक्षक लगाए थे। आठ मार्च से मूल्यांकन कार्य प्रारंभ होना था लेकिन, शिक्षक संघ की हड़ताल की वजह से पहले दो दिन कार्य ठप रहा है। 22 मार्च तक कॉपियां जांचने का लक्ष्य था। जिला विद्यालय निरीक्षक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि केंद्र प्रभारियों को 25 मार्च तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। दो दिनों में हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी