जेल में रोजा इफ्तार, स्कूलों में खुशियों की भरमार

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 12:51 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 12:51 AM (IST)
जेल में रोजा इफ्तार, स्कूलों में खुशियों की भरमार

गोंडा: रमजान माह में अब ईद की तैयारियां शुरू हो गयी है। स्कूलों में ईद को लकर कार्यक्रम हो रहे हैं, तो रोजा इफ्तार का दौर भी तेज हो गया है। वहीं पर शनिवार को मगरिब की अजान सुनने के बाद रोजेदारों ने खजूर खाकर 27 वां रोजा खोला।

शनिवार को 27वें रोजे की शुरुआत सुबह सहरी के साथ की गयी। दिन भर भूखे प्यासे रहकर रोजेदारों ने मुल्क में अमन चैन व सभी की खुशहाली के लिए अल्लाह की इबादत की। शाम को मगरिब की अजान सुनने के बाद 27 वां रोजा खजूर खाकर खोला। रोजा इफ्तार के बाद मगरिब की नमाज रोजेदारों ने मस्जिद में अता किया। शनिवार को मस्जिद रहमानिया व मस्जिद कादरी पुरानी तकिया में एक कुरान पूरा मुकम्मल किया गया। कारी अरशद मीनाई ने बताया कि आज की रात हजारों रातों से बढ़कर है। इस रात को अल्लाह की इबादत करने वालों को हजार माह के बराबर इबादत का सवाब मिलता है। वैसे शुक्रवार की रात सभी मस्जिदों को सजाया गया था। यहां पर रात भर जागकर कुरान की तिलावत व नाफिल नमाज पढ़ा गया। शबेकद्र की रात में दावते इस्लामी के सदस्यों ने माहे रमजान पर प्रकाश डाला व विशेष नमाज में हिस्सा लिया। रेलवे मस्जिद मोहल्ला बड़गांव में नौजवान कमेटी के बच्चों ने रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। इधर जिला कारागार में अकील फाउंडेशन ने रोजा इफ्तार का आयोजन किया। जिसमें जेल में निरुद्ध बंदियों व जेल स्टाफ ने हिस्सा लिया। रोजा इफ्तार में मदरसा रेलवे सदरुल उल उलूम के मौलाना फरीद ने इफ्तार से पहले पवित्र कुरान का पाठ किया और कैदियों को सुधरने के लिए खुदा के बताये नेक राह पर चलने की बात बताई। कार्यक्रम में संरक्षक हाजी रमजान अली, अध्यक्ष अकील सिद्दीकी, हाजी मो साबिर अली, सहाबुद्दीन, मौलाना फरीद, जेलर दिलीप पांडेय सहित अन्य मौजूद थे। इधर शहर के दिया प्ले ग्रुप स्कूल में नन्हें मुन्हें बच्चों को ईद के पर्व को लेकर कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें प्राचार्य प्रशांत श्रीवास्तव, प्रबंधक भूपेंद्र आर्य, शिक्षिका पलक लधानी, कोमल चौहान सहित अन्य ने बच्चों को ईद के पर्व के बारे में जानकारी दी।

chat bot
आपका साथी