राजस्व निरीक्षक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन का एलान

गोंडा : नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों के पूरा न होने पर राजस्व

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Nov 2018 09:47 PM (IST) Updated:Mon, 05 Nov 2018 09:47 PM (IST)
राजस्व निरीक्षक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन का एलान
राजस्व निरीक्षक संघ ने किया विरोध प्रदर्शन का एलान

गोंडा : नायब तहसीलदार के रिक्त पदों पर पदोन्नति सहित अन्य मांगों के पूरा न होने पर राजस्व निरीक्षक संघ विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। संघ के जिलाध्यक्ष हरीश कुमार ¨सह ने बताया कि गत 29 अक्टूबर को लखनऊ में प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गयी। कई बार आश्वासन के बावजूद मांगें पूरी न होने पर विरोध प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। जिला मंत्री वंशीलाल शर्मा व राकेश कुमार आदि ने बताया कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गयी है। 15 से 17 नवंबर तक सभी तहसीलों में कार्यरत राजस्व निरीक्षक बांह में काला फीता बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 20 नवंबर को कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुई तो 30 नवंबर से बेमियादी कार्य बहिष्कार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी