देवी मंदिरों पर हवन-पूजन संग कन्या भोज

देवी मंदिरों पर हवन-पूजन संग कन्या भोज में जुटे श्रद्धालु

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 09:57 PM (IST)
देवी मंदिरों पर हवन-पूजन संग कन्या भोज
देवी मंदिरों पर हवन-पूजन संग कन्या भोज

गोंडा: शनिवार का दिन खास था। सुबह से ही देवी मंदिरों श्रद्धालु पहुंचने लगे। हर कोई मां के जयकारे संग पूजन करने में लगा हुआ था। कोई मां की आरती उतार रहा था तो कोई दुर्गा सप्तशती का गान कर रहा था। दोपहर में श्रद्धालुओं ने हवन के साथ ही कन्या भोज कराया।

खैरा भवानी मंदिर पर शनिवार की सुबह से ही मां का पूजन किया गया। श्रद्धालुओं ने यहां पर विश्व कल्याण के लिए प्रार्थना किया। इसके बाद कन्या भोज भी कराया गया। श्रद्धालुओं का कहना था कि सच्चे दिल से मां की आराधना करने से सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। काली भवानी मंदिर में भी भीड़ रही। यहां पर भीड़ को संभालने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वाराही देवी मंदिर पर भी रही भीड़

- उमरी स्थित वाराही देवी मंदिर पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मां की महिमा का गान करते हुए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। मंदिर में श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो, इसके लिए पुलिस कर्मियों को लगाया गया था।

chat bot
आपका साथी