कुएं में मिला गायब बालिका का शव, हत्या की आशंका

बालिका के बाबा ने हत्या की आशंका जताई है

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 05:07 AM (IST)
कुएं में मिला गायब बालिका का शव, हत्या की आशंका
कुएं में मिला गायब बालिका का शव, हत्या की आशंका

गोंडा : दो दिन पूर्व खेलते समय गायब हुई चार वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला है। बालिका के बाबा ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कुंजलपुर गांव निवासी अशोक कुमार सिंह ने कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा कि उनकी नातिन शालिनी सिंह शुक्रवार को घर में खेल रही थी। तभी अचानक वह गायब हो गई। कुछ देर तक जब वह नहीं मिली तो आसपास व गांव में उसकी तलाश की गई मगर उसका पता नहीं चला। बाबा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को घर के समीप स्थित कुआं में उसका शव उतराता मिला। बाबा अशोक सिंह ने हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल मनीष जाट ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

chat bot
आपका साथी