दुल्हन के पिता समेत सौ पर मुकदमा

शादी समारोह में किसी ने भी न तो मास्क लगाया था और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रखा था

By JagranEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2020 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2020 10:56 PM (IST)
दुल्हन के पिता समेत सौ पर मुकदमा
दुल्हन के पिता समेत सौ पर मुकदमा

गोंडा : शादी में अधिक भीड़ इकट्ठा करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। लॉकडाउन उल्लंघन में लड़की के पिता सहित एक सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

स्थानीय थाने के समीप रविवार देर रात सत्य साईं इंटर कॉलेज में पटखौली गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ओझा की लड़की की शादी का समारोह चल रहा था। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल थे। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि जिले में धारा 144 पूरी तरह से लागू है। साथ ही कोविड 19 के तहत महामारी रोकने के लिए लॉकडाउन भी चल रहा है। बावजूद इसके शादी समारोह में करीब एक सौ लोगों की भीड़ मौके पर मौजूद थी। जहां किसी ने भी न तो मास्क लगाया था और न ही शारीरिक दूरी का पालन कर रखा था। उन्होंने बताया कि मौके पर गये उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार शुक्ल, आरक्षी शुभम यादव व पंकज यादव की संयुक्त तहरीर पर लड़की के पिता राजेंद्र प्रसाद ओझा सहित लड़का व लड़की पक्ष के लगभग एक सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध धारा 144 व लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी