सावन सिंह के जन्मोत्सव पर भंडारा

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 12:12 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 12:12 AM (IST)
सावन सिंह के जन्मोत्सव पर भंडारा

गोंडा: हजूर संत बाबा सावन सिंह जी का 156वां जन्मोत्सव कार्यक्रम सावन कृपाल आश्रम में मनाया गया। जहां पर सत्संग के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।

मालवीय नगर स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन में रविवार को आयोजित संत बाबा सावन सिंह जी का 156 वां जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। जिसे संबोधित करते हुए मिशन के प्रचारक अशोक जी ने सावन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके संदेश को बताया। उन्होंने कहा कि बाबा ने समाज को एकता का संदेश दिया। उन्होंने सभी को सद्मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मिशन के सेक्रेटरी डॉ. रामदास ने स्वागत किया व अध्यक्ष अजय रायतानी ने आभार प्रकट किया। इसके बाद यहां पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें 1200 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

chat bot
आपका साथी