दो घरों से लाखों की चोरी

By Edited By: Publish:Mon, 28 Jul 2014 12:07 AM (IST) Updated:Mon, 28 Jul 2014 12:07 AM (IST)
दो घरों से लाखों की चोरी

गोंडा : बीती रात चोरों ने दो घरों में घुसकर हजारों रुपए की नकदी व लाखों रुपए के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ितों ने थाने पर अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।

इटियाथोक थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक पर तैनात एएनएम जावित्री शुक्ल के घर चोर छत के रास्ते घर में घुस आए। घर में रखा 60 हजार रुपए नकदी, सरकारी मोबाइल, सोने की अंगूठी, पायल व अन्य जेवरात चोर उठा ले गए। पीड़िता ने बताया कि लड़के की फीस जमा करने के लिए बैंक से पैसा निकलवाया था। चोरों ने उस पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। उधर आर्यनगर संवादसूत्र के अनुसार कौड़िया थाना क्षेत्र के पैड़ीबरा मुन्नापुरवा निवासी राजकुमार शुक्ल के घर छत के रास्ते से चोर घुस आए। चोरों ने घर में रखा दस हजार रुपया नकदी व सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी