नमो देव्यै-महा देव्यै : मुश्किलों से लड़कर जगाई हौसले की उम्मीद

बेहतर कार्य के लिए मिला सम्मान मरीजों की सेवा का लिया संकल्प

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Oct 2021 10:36 PM (IST) Updated:Mon, 11 Oct 2021 10:36 PM (IST)
नमो देव्यै-महा देव्यै : मुश्किलों से लड़कर जगाई हौसले की उम्मीद
नमो देव्यै-महा देव्यै : मुश्किलों से लड़कर जगाई हौसले की उम्मीद

गोंडा: कोमल है कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है.. ये पंक्तियां महिलाओं में उम्मीद की किरण जगाती हैं। कोविड संक्रमण में स्टाफ नर्स मेनका पांडेय ने संक्रमित मरीजों का इलाज करने के साथ ही उनमें जिदगी जीने का जज्बा पैदा किया। इसी वजह से हाल ही में जिला प्रशासन ने उनको सम्मानित भी किया।

लखनऊ की मूल निवासी मेनका पांडेय की शादी वर्ष 2008 में गोंडा के डीपी पांडेय के साथ हुई। उनके पति प्राइवेट नौकरी कर रहे हैं। शादी के बाद कुछ दिनों तक घर पर रही। ऐसे में, उन्होंने कुछ नया करने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने स्टाफ नर्स की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य शिविरों में प्रतिभाग करने के साथ ही अन्य गतिविधियों में भी हिस्सा लिया। कुछ दिन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिविल लाइंस में भी नौकरी की। इसके बाद अगस्त 2020 से कोविड हास्पिटल में उन्होंने नौकरी शुरू की।

कोरोना की दूसरी लहर में उन्होंने कोविड मरीजों की जिदगी बचाने में अहम भूमिका निभाई। उस वक्त हालात इतने खराब थे कि तीन महीने तक उन्हें अस्पताल में ही रहना पड़ा। बेटे प्रांजल से फोन पर बात की। इसके बाद भी उन्होंने मरीजों के इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। वर्तमान में वह कोविड हास्पिटल में पीडियाट्रिक वार्ड की प्रभारी है। मिशन शक्ति के तहत जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उन्हें सम्मानित किया। बेहद सराहनीय प्रयास

कोविड हास्पिटल के फार्मासिस्ट जियाऊर रहमान का कहना है कि कोविड संक्रमण के वक्त मेनका पांडेय का प्रयास सराहनीय है। मरीजों के इलाज से लेकर व्यवस्था की निगरानी में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

मां दुर्गा के नौ रूपों की सजाई झांकी

गोंडा: ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेडिटेशन सेंटर के तत्वावधान में नवरात्र पर मां दुर्गा के नौ रूपों की दो दिवसीय भव्य झांकी सजाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुमित भूषण सिंह व नगर पालिका परिषद चेयरमैन सत्येंद्र कुमार सिंह ने आरती करके किया। नवाबगंज केंद्र प्रमुख बीके रेखा बहन ने लोगों से सत्य मार्ग पर चलते हुए फैशन-व्यसन से दूर रहने का संदेश दिया।

बीके ममता, बीके प्रतिमा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रधान विपिन सिंह, हिदू युवा वाहिनी नगर अध्यक्ष विनोद कुमार गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, रजनीश कमलापुरी, रानू सिंह, विकास, रिकू राय, त्रेतानाथ गुप्ता ने देवी स्वरूपों की आरती की।

chat bot
आपका साथी