टीबी के खिलाफ जंग की बच्चे संभालेंगे कमान

फिट इंडिया के लिए 2025 तक टीबी की बीमारी को खत्म करने की पहल चल रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 10:53 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 10:53 PM (IST)
टीबी के खिलाफ जंग की बच्चे संभालेंगे कमान
टीबी के खिलाफ जंग की बच्चे संभालेंगे कमान

गोंडा : फिट इंडिया के लिए 2025 तक टीबी की बीमारी को खत्म करने की पहल चल रही है। इसमें अब स्कूली बच्चों की भी मदद ली जाएगी। स्कूलों में कार्यक्रम के जरिए बच्चों को टीबी की बीमारी के कारण, लक्षण व निदान के बारे में जागरूक किया जाएगा, जिससे वह घर जाकर अभिभावकों को भी इसके बारे में प्रेरित करें। साथ ही सामाजिक गतिविधियों को केंद्र में रखकर गांवों में होने वाली चौपाल में भी बीमारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।

जिले में इस साल अब तक 4,153 मरीज मिले हैं। टीबी मरीजों की खोज के लिए जिले में अभियान भी चल रहा है। इस अभियान के साथ ही आम लोगों को जागरूक करने का मसौदा तैयार किया गया है। स्वयंसेवी संगठनों के माध्यम से मरीजों को गोद दिलाने के बाद अब महिलाओं को भी बीमारी के बारे में बताया जाएगा। इसके पीछे मकसद है कि आधी आबादी के हाथ में घर की कमान होती है, ऐसे में अगर वह जागरूक हो जाएं तो बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। अगर किसी में बीमारी का कोई लक्षण मिल रहा है तो त्वरित उसका उपचार किया जाए।

इन पर रहेगा फोकस

-स्कूलों में गतिविधियां होंगी, एक शिक्षक को नोडल बनाया जाएगा।

-मलिन बस्तियों पर विशेष फोकस रहेगा, जिससे मरीजों की स्क्रीनिग हो सके।

-निक्षय पोषण योजना को और अधिक बेहतर बनाने के लिए मॉनीटरिग की जाएगी।

जिम्मेदार के बोल

-टीबी की बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों, महिलाओं के साथ ही शहरी इलाकों में सभासद व गांवों में प्रधानों की मदद ली जाएगी। इससे स्थिति को और बेहतर किया जा सकेगा।

-विवेक सरन, जिला कार्यक्रम समन्वयक, क्षय रोग

chat bot
आपका साथी