आज अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी महिलाएं

गोंडा: भगवान सूर्य की उपासना के चार दिवसीय उत्सव छठ व्रत के दूसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 11:42 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 11:42 PM (IST)
आज अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी महिलाएं
आज अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी महिलाएं

गोंडा: भगवान सूर्य की उपासना के चार दिवसीय उत्सव छठ व्रत के दूसरे दिन सोमवार को व्रती महिलाओं ने खरना करके पूजन किया। इसके साथ ही निर्जल व्रत का आगाज हो गया। मंगलवार की शाम को सूर्यदेव को व्रती महिलाएं अ‌र्घ्य देंगी। इसको लेकर यहां पर तैयारियां की गई हैं।

छठ पूजा के दूसरे दिन व्रती महिलाओं ने खरना के साथ पूजन किया। इस दिन महिलाएं आंशिक उपवास पर रहीं। दिन में व्रत रहने के बाद शाम को स्वच्छता से धुले स्थान पर चूल्हा स्थापित किया। बाद में अक्षत, धूप, दीप व ¨सदूर से उसकी पूजा करके प्रसाद के लिए रखे आटे से फुल्के तथा खीर बनाई गई। बाद में चौके में ही खरना किया। इसके बाद से महिलाओं का निर्जल व्रत शुरू हो गया। छठ को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में है। मंगलवार की शाम को खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में महिलाएं अस्त होते सूर्य को अ‌र्घ्य देंगी। इसके बाद बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अ‌र्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करेंगी। व्रत को लेकर बाजार में धूम है। पूजन के लिए फल सहित अन्य सामानों की खरीदारी में सोमवार को महिलाएं लगी रही।

पोखरे पर हुए प्रबंध : बड़गांव स्थित खैरा भवानी मंदिर पर पोखरे पर पूजन का इंतजाम किया गया है। यहां पर महिलाओं ने पूजन के लिए अरघा बनाया है। साथ ही यहां पर पूजन के लिए आने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। साथ ही बूढ़ादेवर व अन्य स्थलों पर पूजन अर्चन किया जाएगा।

जागरण आज : छठ पूजा को लेकर मंगलवार को खैरा भवानी मंदिर के परिसर में जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। आयोजक धर्मेंद्र मोहन गिरि ने बताया कि कार्यक्रम में नई दिल्ली के आकाश दीपा महाकाल जागरण ग्रुप के कलाकार नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगे। साथ ही बिहार की वैष्णवी ¨सह, बनारस के अनूप दिलेर, दिल्ली के मास्टर गगनदीप ¨सह कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

chat bot
आपका साथी