गड्ढे में गई बस, छह यात्री घायल

मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 10:24 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 10:24 PM (IST)
गड्ढे में गई बस, छह यात्री घायल
गड्ढे में गई बस, छह यात्री घायल

गोंडा : अयोध्या-गोंडा मार्ग पर कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में चली गयी। जिससे उसमें सवार आधा दर्जन यात्रियों को चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अयोध्या से गोंडा जा रही निजी बस कोल्ड स्टोरेज के पास ट्रक को ओवरटेक कर रही थी कि अचानक सामने बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बस गड्ढे में चली गयी। बस में दो दर्जन यात्री बैठे थे। जिसमें से आधा दर्जन को चोटें आईं। घायलों को 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पांच घायलों की स्थिति गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में गंगादेवी पत्नी जमुना चौहान नटहवा बस्ती, शीला देवी पत्नी सत्तन रामगंज नारापार बस्ती, अब्दुल मजीद रौनाही अयोध्या, विद्यावती पत्नी बिदेश्वरी महादेवा, ननकुन्ना मौर्या, रामगरीब निवासी रुपीपुर आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी