पुलिस की तत्परता ने मासूम को मां से मिलाया

गोंडा : पुलिस की तत्परता से चार घंटे में एक मासूम परिजनों से मिल गया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Mar 2019 09:00 AM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 09:00 AM (IST)
पुलिस की तत्परता ने मासूम को मां से मिलाया
पुलिस की तत्परता ने मासूम को मां से मिलाया

गोंडा : पुलिस की तत्परता से चार घंटे में एक मासूम परिजनों से मिल गया। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि नगर के मुहल्ला सकरौरा पूर्वी निवासी संजय कुमार का ढाई वर्षीय पुत्र अंश होली के माहौल में लोगों के साथ घूमते हुए गोंडा लखनऊ मार्ग पर पहुंच गया। जिसे गोंडा लखनऊ मार्ग पर अहमद रजा नामक एक व्यक्ति ने रोककर पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का फोटो वायरल कर दिया। करीब चार घंटे बाद बच्चे की मां पार्वती देवी थाने पहुंची। जहां उन्हें बच्चे की सुपुर्दगी की गई।

chat bot
आपका साथी