नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

गोंडा: नदी में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से शव को निकाला। ग्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Oct 2019 08:45 PM (IST) Updated:Thu, 03 Oct 2019 08:45 PM (IST)
नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत
नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत

गोंडा: नदी में नहाते समय एक युवक की डूबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से शव को निकाला।

ग्राम पंचायत गंगरौली टेपरहन पुरवा निवासी राजू (21) बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ सुखमनी नदी के त्रिमुहानी तट पर मोटरसाइकिल धोने गया था। बाद में वह नदी में स्नान करने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गया। राजू के डूबने की सूचना सुनते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पर एकत्र हो गए। प्रशासन व पुलिस को सूचना दी गई। नायब तहसीलदार व थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पांच घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। थानाध्यक्ष अटल बिहारी ठाकुर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी