कानून व्यवस्था पर रालोद का प्रदर्शन

गोंडा: गुरुवार का रालोद ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों क

By Edited By: Publish:Fri, 04 Sep 2015 12:13 AM (IST) Updated:Fri, 04 Sep 2015 12:13 AM (IST)
कानून व्यवस्था पर रालोद का प्रदर्शन

गोंडा: गुरुवार का रालोद ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा जिसमें नौकरियों में हो रही अनियमितता की सीबीआइ जांच कराई जाए। धरने में गन्ना मूल्य भुगतान, बेमौसम बरसात से खराब फसल, कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाया गया।

धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष सिद्धदेव ¨सह ने कहा कि सपा सरकार में नौकरियां बिक रही हैं। इसकी सीबीआइ जांच कराई जाए। भ्रष्टाचार के पर्याय बने यादव ¨सह की सम्पति जब्त की जाए।उनसे ताल्लुक रखने वाले अधिकारियों व नेताओं को जेल भेजा जाए।बड़े धन कुबेरों ही सम्पति की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि रबी व खरीफ फसल के नुकसान की भरपाई करायी जाए। महासचिव अर्जुन वर्मा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था दिन ब दिन खराब होती जा रही है। थानों में महिलाओं के अपराध नहीं लिखे जा रहे हैँ। पकड़ी गई महिलाओं को कई दिन तक डाक्टरी के नाम पर थानों पर रोका जाता है जिससे उन्हें मानसिक परेशानी उठानी पड़ती है। अन्य वक्ताओं में श्रीराम त्रिपाठी, राधेश्याम मौर्य, सूर्यरायन ¨सह, रवि प्रकाश तिवारी, राधिका, कृष्ण मोहन श्रीवास्तव, विवेक ¨सह, माया पाठक, डॉ लक्ष्मण, साइदा खातून, शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी