प्रयाग मेले के लिए चाहिए डेढ़ सौ बसें

गोंडा: जनवरी माह में आने वाले प्रयाग मेले की कवायद में परिवहन निगम जुट गया है। खराब बसों के लिए सामा

By Edited By: Publish:Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM (IST) Updated:Mon, 15 Dec 2014 10:58 AM (IST)
प्रयाग मेले के लिए चाहिए डेढ़ सौ बसें

गोंडा: जनवरी माह में आने वाले प्रयाग मेले की कवायद में परिवहन निगम जुट गया है। खराब बसों के लिए सामानों की मांग व डेढ़ सौ बसें मेला सवारी ढोने के लिए मांगी गई हैं। कारण बलरामपुर की ट्रेन सेवा साल भर से बंद है। इसका असर बसों पर पड़ेगा।

देवीपाटन मंडल के श्रद्धालुओं के लिए सीधी ट्रेन सेवा नहीं है। इसके अलावा श्रावस्ती में ट्रेन सेवा ही नहीं है। उधर बलरामपुर जिले में छोटी लाइन को बड़ी लाइन करने से यहां पर ट्रेनों का संचालन बंद हैं। इसका असर सीधे रोडवेज पर दिख रहा है और बलरामपुर की बसें सवारियां संभाल नहीं पा रही हैं। कारण यहां की 15 बसें खराब हैं। इन्हें सही करने के लिए स्पेयर पा‌र्ट्स चाहिए। इसी तरह गोंडा डिपो की बीस बसें बीमार हैं जिन्हें सही कराने के सामानों की जरूरत है। बहराइच में 15 बसें खराब हैं। इनको बनाने की जरूरत है। कुल पचास बसों को स्वस्थ करने के लिए उनके उपचार की जरूरत है तभी यात्रियों को संभाला जा सकता है।

मुख्य स्नान के समय चाहिए डेढ़ सौ बसे

गोंडा : मुख्य स्नान के दो दिन पहले डेढ़ सौ बसें चाहिए। इसमें गोंडा को 75 और बहराइच को 50 तथा बलरामपुर को 25 बसें चाहिए। इसके लिए इलाहाबाद, अमेठी, सुल्तानपुर डिपो की बसें मंगायी जा सकती हैं। फैजाबाद व लालगंज डिपो की बसें शामिल की जाएंगी।

क्या कहते हैं आरएम

गोंडा : क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी का कहना कि मंडल की सभी 219 बसों का शतप्रतिशत संचालन की कार्ययोजना बनाई गई है। इसके अलावा बाहर की डिपो से मदद ली जाएगी।

क्या कहते हैं मुख्य जनरल मैनेजर संचालन

गोंडा : मुख्य जनरल मैनेजर एचएस गाबा का कहना है कि देवीपाटन मंडल से सीधी ट्रेन सेवा न होने से बसों की मांग आई। आरएम से वार्ता कर बसें मुहैया कराई जाएगी। खराब बसों को सही कराने के लिए सामान मुहैया कराया जा रहा है। इससे सात जनवरी तक खराब बसें सही करा ली जाएगी।

chat bot
आपका साथी