क्रिसमस मेले में दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

गोंडा: फातिमा स्कूल में आयोजित क्रिसमस मेले में स्कूली बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर

By Edited By: Publish:Sat, 13 Dec 2014 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 13 Dec 2014 11:14 PM (IST)
क्रिसमस मेले में दिखी सांस्कृतिक विरासत की झलक

गोंडा: फातिमा स्कूल में आयोजित क्रिसमस मेले में स्कूली बच्चों ने मनोहारी कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर दर्शकों का जीत लिया। यहां पर संगीत के साथ ही नृत्य प्रतियोगिता हुई। फैंसी ड्रेस में शौर्य अग्रवाल को प्रथम स्थान मिला। प्रतियोगिताओं में अव्वल आये बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

शनिवार को शहर के सरकुलर रोड स्थित फातिमा स्कूल में क्रिसमस मेले का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य वन संरक्षक के थामस ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रतिभाओं के भीतर निखार पैदा होता है, जिससे उनमें आगे बढ़ने की ललक पैदा होती है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह ने कहा कि आज के दौर में प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए इस तरह का आयोजन बहुत आवश्यक है। कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत नृत्य, क्रिसमस सांग के साथ ही अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्रिसमस मेले का आयोजन ज्ञानदीप स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की शिक्षा के लिए किया जाता है। मेले में प्रधानाचार्य फादर विंसेंट पिंटो ने अतिथियों का स्वागत किया।

यहां पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ ही अन्य स्टाल लगाये गये। यहां पर चाइनीज, राजस्थानी, मद्रासी, पंजाबी, गुजराती, साउथ इंडियन, चाट, पानी पूरी के साथ ही अन्य तरह तरह के खान पान के स्टाल भी लगाये गये। ठंड के बाद भी यहां पर आइसक्रीम व कोल्ड ड्रिक्स के स्टाल पर काफी भीड़ दिखी। गरम हलुआ तथा चाय काफी ने तो मौसम को और खुशनुमा बना दिया। इसके अलावा किक द बॉल, थ्रो बाल, हिट द टार्गेट सहित अन्य खेलों के स्टाल भी लगे। मंच का संचालन जी डब्ल्यू खान, आरपी सिंह तोमर, श्रद्धा, रोली, निशा श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में हेड मिस्ट्रेस सिस्टर रोज, उप प्रधानाचार्य फादर बसंत टिर्की, संजीव अग्रवाल, राजेश टंडन के साथ ही अन्य मौजूद थे।

प्रतियोगिता का परिणाम एक नजर में

नृत्य प्रतियोगिता

प्रथम - रवि चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल, द्वितीय - श्री राम पब्लिक स्कूल पटेलनगर, तृतीय - एम्स इंटरनेशनल स्कूल।

सिंगिग प्रतियोगिता

प्रथम - फातिमा स्कूल गोंडा, द्वितीय - एम्स इंटरनेशनल स्कूल, तृतीय - रवि चिल्ड्रेन एकेडमी।

वन मिनट शो

प्रथम - ग्रेसी, द्वितीय - अखिल, तृतीय - करन।

फैंसी ड्रेस

प्रथम - शौर्य अग्रवाल, द्वितीय - ताश्वी सिंह, तृतीय - मो अवान।

कूपन ड्रा

प्रथम - वरूण मिश्र, द्वितीय - एसपी मिश्र, तृतीय - अरना शुक्ला।

chat bot
आपका साथी