मंडल में अब तक 112 हुए स्वस्थ

देवीपाटन में अब तक 112 हुए स्वस्थ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 May 2020 10:25 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 10:25 PM (IST)
मंडल में अब तक 112 हुए स्वस्थ
मंडल में अब तक 112 हुए स्वस्थ

गोंडा: कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच राहत भरी खबर है। देवीपाटन मंडल में अब तक 112 मरीजों ने कोरोना को मात दी। बीमारी से ठीक होने के बाद वह घर भेजे गए हैं। इसमें गोंडा के 33, बलरामपुर 13, बहराइच 53 तथा श्रावस्ती के 13 मरीज शामिल हैं।

मंडलायुक्त महेंद्र कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मंडल के चारों जिलों से कोरोना की जांच के लिए कुल 493 सैंपल भेजे गए हैं। इसमें से गोंडा के 100, बलरामपुर 92, बहराइच 161 तथा श्रावस्ती के 140 सैंपल शामिल हैं। मंडल में कुल 205 कोरोना पॉजिटिव मिले। इसमें गोंडा के 60, बलरामपुर 38, बहराइच 78, तथा श्रावस्ती के 29 मरीज हैं। श्रावस्ती के एक मरीज की मृत्यु हो चुकी है, शेष 204 मरीजों में से 112 ठीक होकर घर जा चुके हैं। मंडल में 92 मरीजों का इलाज चल रहा है। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना के मामलों को देखते हुए अलग से निगरानी सेल गठित है। इसके माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी