सड़क किनारे मिला महिला का शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरी ग्राम सभा के ताल में शादियाबाद मार्ग पर ब्रह्माबाबा स्थान के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 05:10 PM (IST)
सड़क किनारे मिला महिला का शव
सड़क किनारे मिला महिला का शव

जागरण संवाददाता, नंदगंज (गाजीपुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरी ग्राम सभा के ताल में शादियाबाद मार्ग पर ब्रह्माबाबा स्थान के पास करीब 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी हत्या कर यहां शव फेंका गया है। गले पर न सिर्फ निशान है बल्कि दुपट्टे से उसे कसा भी गया था। पुलिस शव के शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

शनिवार की सुबह गांव के लड़के रोज की तरह सड़क पर टहलने निकले थे। इस दौरान ब्रह्माबाबा स्थान के पास सड़क के नीचे एक महिला को औंधे मुंह मृत अवस्था में देखा तो सन्न रह गए। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। महिला शादीशुदा है। उसने मांग में सिदूर, हाथ में चूड़ी, पैर में पायल तथा काले रंग की समीज-सलवार पहन रखी थी। पुलिस ने दुपट्टा हटाया तो गला घोंटने का गहरा निशान साफ दिख रहा था। थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया जांच की जा रही है। शव के शिनाख्त की भी कोशिश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी