विरासत को नहीं संभाला तो पीढि़यां नहीं करेंगी हमें माफ

जागरण संवाददाता जखनियां (गाजीपुर) स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को जल संरक्षण

By JagranEdited By: Publish:Sun, 04 Apr 2021 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 04 Apr 2021 06:51 PM (IST)
विरासत को नहीं संभाला तो 
पीढि़यां नहीं करेंगी हमें माफ
विरासत को नहीं संभाला तो पीढि़यां नहीं करेंगी हमें माफ

जागरण संवाददाता, जखनियां (गाजीपुर): स्थानीय कस्बा स्थित शिव मंदिर पर शुक्रवार को जल संरक्षण एवं संचयन पर विचार गोष्ठी में हिदुस्तान स्काउट गाइड के जिला संगठन आयुक्त अरविद कुमार यादव ने कहा कि पुरखों से हमें अनेक प्रकार के जलस्त्रोत विरासत में मिले हैं। यदि हमने इस विरासत को संभाल कर नहीं रखा तो पीढि़यां हमें माफ नहीं करेंगी। गांव-गांव में परंपरागत कुएं व तालाब बने हुए हैं। लंबे समय से हम इनकी अनदेखी करते आ रहे हैं। इन्हें या तो तोड़फोड़ दिया गया है या नष्ट हो गए हैं। आगे से इन जलस्त्रोतों की चिता सभी मिलाकर करेंगे, तभी जल संकट से निजात मिल सकेगी। गांव व शहर में बने हुए जलस्त्रोतों का पुनरुद्धार किया जाना आवश्यक है। जलस्त्रोतों के रखरखाव में सभी की भागीदारी जरूरी है। प्रिस गुप्ता, गणेश गुप्ता, रूपचंद्र यादव, नीरज सिंह, अजेय आदि थे।

chat bot
आपका साथी