60 किलो प्रतिबंधित गोमांश के साथ दो गिरफ्तार

जमानियां (गाजीपुर) स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दरौली नहर पुलिया के पास से 60 किलो प्रतिबंधित गोमांश के साथ दो भाईयों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Jan 2020 05:21 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jan 2020 05:21 PM (IST)
60 किलो प्रतिबंधित गोमांश के साथ दो गिरफ्तार
60 किलो प्रतिबंधित गोमांश के साथ दो गिरफ्तार

जासं, जमानियां (गाजीपुर) : स्थानीय पुलिस ने मंगलवार की दोपहर दरौली नहर पुलिया के पास से 60 किलो प्रतिबंधित गोमांश के साथ दो भाईयों को धर दबोचा। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर दोनों को जेल भेज दिया। वहीं प्रतिबंधित गोमांश को परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी के माध्यम से प्रयोगशाला भेजवाया गया। इनके पास से बरामद दोनों मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक सुनील तिवारी पुलिस टीम के साथ दरौली नहर पुलिया पर वाहन चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिल से दो लोग पीछे जुट का बोरा बांध कर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोक कर पूछताछ की। संदेह होने पर उन्हें लेकर कोतवाली पहुंची। वहां तलाशी के दौरान उनके पास से दोनों बोरे में 60 किलो प्रतिबंधित गोमांश मिला। आरोपितों ने अपना नाम नेहाल व असलम निवासी बुद्धिपूर मोहल्ला जमानियां कस्बा बताया।

chat bot
आपका साथी