¨लक फेल होने से यात्रियों की फजीहत

बारा (गाजीपुर) : दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर रेल आरक्षण काउंटर का ¨लक आए दिन फेल रहने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 Dec 2018 09:59 PM (IST) Updated:Sat, 01 Dec 2018 09:59 PM (IST)
¨लक फेल होने से यात्रियों की फजीहत
¨लक फेल होने से यात्रियों की फजीहत

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : दानापुर - पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेल खंड के गहमर रेलवे स्टेशन पर रेल आरक्षण काउंटर का ¨लक आए दिन फेल रहने से यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है। लंबी कतार के बाद घंटों लाइन में खड़े हुए यात्रियों का नंबर आता है और तब तक ¨लक फेल हो जाता है। विभिन्न ट्रेनों में टिकट आरक्षित कराने के लिए गहमर रेलवे स्टेशन पर क्षेत्र के बारा, सायर, भतौरा, मगरखाई, हरकरनपुर, रोइनी, करहियां, केशवपुर, मनिया सहित दर्जनों गांव से लोग पहुंचते हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के आरक्षण काउंटर का विगत पांच दिनों से ¨लक फेल हो जा रहा है जिस कारण गहमर रेलवे स्टेशन पर कार्य नहीं हो पाता है। सैयद जावेद, यहिया खां, जफर खां, सेराज खां, अमजद, संदीप कुमार, अक्षय लाल राहुल, ऋतिक गामित आदि यात्रियों ने बताया कि आए दिन यहां ¨लक फेल होने के कारण मजबूर होकर यात्रियों को दिलदारनगर या बिहार प्रांत के बक्सर का रुख करना पड़ रहा है। यात्रियों ने इस ओर रेलवे के उच्चाधिकारियों सहित रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा का ध्यान आकृष्ट कराया है।

chat bot
आपका साथी