ट्रक फंसने से आवागमन हुआ ठप

बारा (गाजीपुर) खेल मैदान मार्ग पर शनिवार को ट्रक गड्ढे में फंसने से आवागमन ठप हो गया। इसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि टीबी मार्ग पर आवागमन जारी रहा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Feb 2020 06:35 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:35 PM (IST)
ट्रक फंसने से आवागमन हुआ ठप
ट्रक फंसने से आवागमन हुआ ठप

जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : खेल मैदान मार्ग पर शनिवार को गड्ढे में ट्रक फंसने से आवागमन ठप हो गया। इसके चलते लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा। राहत की बात यह रही कि टीबी मार्ग पर आवागमन जारी रहा। ताड़ीघाट - बारा मार्ग को जोड़ने वाले खेल मैदान से लेकर मगरखाईं मोड़ तक सड़क पर गड्ढों की भरमार हो गई है। हल्की बारिश होने के बाद कुछ स्थानों पर सड़क दलदल बन चुकी है। शनिवार को बालू लदा ट्रक गड्ढे में फंस गया। मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया। इस बीच दो पहिया वाहन आवागमन करते रहे। जेसीबी से ट्रक को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन दोपहर बाद भी सड़क पर आवागमन सुचारू नहीं हुआ। ताड़ीघाट - बारा मार्ग के आरसीसी निर्माण हो जाने के बाद नीचे होने के कारण खेल मैदान मार्ग पर जलजमाव रहता है। सड़क पर बड़े - बड़े गड्ढे हो गए हैं। मरम्मत न होने के कारण इन दिनों सड़क खतरनाक स्थिति में है। स्थानीय लोगों की मानें तो इस सड़क पर आवागमन करना अपनी जान को खतरे में डालना है। जल्द ही सड़क की मरम्मत न कराई गई तो बड़ी दुर्घटना भी हो सकती है।

chat bot
आपका साथी