सबसे तेज दौड़ा वंश नारायन का घोड़ा

जासं रेवतीपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के अवकल गांव स्थित मां कामाख्या धाम पर पूर्णिमा के मौके पर मेला में शुक्रवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें यूपी और बिहार के घुड़सवारों को हिस्सा लिया। दिलदारनगर के वंश नरायन यादव का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। दूसरे स्थान पर बक्सु बाबा एकेडमी नगदिलपुर का चेतक व रेवतीपुर के पप्पू राय का चेतक तीसरे स्थान पर रहा। समय-समय पर दर्शक घुड़सवारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 06:29 PM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 06:13 AM (IST)
सबसे तेज दौड़ा वंश नारायन का घोड़ा
सबसे तेज दौड़ा वंश नारायन का घोड़ा

जासं, रेवतीपुर (गाजीपुर) : क्षेत्र के अवकल गांव स्थित मां कामाख्या धाम पर पूर्णिमा के मौके पर मेला में शुक्रवार को चेतक प्रतियोगिता हुई। इसमें यूपी और बिहार के घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। दिलदारनगर के वंश नरायन यादव का घोड़ा सबसे तेज दौड़ा। बक्सु बाबा एकेडमी नगदिलपुर का चेतक दूसरे स्थान पर  व रेवतीपुर के पप्पू राय का चेतक तीसरे स्थान पर रहा। समय-समय पर दर्शक घुड़सवारों का उत्साह बढ़ाते रहे।

इस चेतक प्रतियोगिता में कुल 11 घुड़सवारों ने हिस्सा लिया। प्रथम राउंड में पांच व दूसरे राउंड में छह घोड़ों ने भाग लिया। तीन राउंड की दौड़ प्रतियोगिता हुई। फाइनल में चार राउंड की प्रतियोगिता हुई। प्रथम, दूसरे व तीसरे स्थान पर आए घुड़सवारों का चयन किया गया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य जमशेद ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि प्राचीन खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। खिलाड़ियों को उत्साहित करने के साथ संसाधनों की व्यवस्था होनी चाहिए। निर्णायक आनंद सिंह रहे। इसमें थानाध्यक्ष हरेकृष्ण लाल मिश्रा, ग्राम प्रधान मोती यादव, धर्मेंद्र राजभर, बहादुर राजभर, आशोक राजभर, छवि, अर्जुन, बब्बन राजभर आदि थे। संचालन पप्पू सिंह ने किया। 

chat bot
आपका साथी