अब तक मात्र 38 हजार 895 ही बने शौचालय

जासं गाजीपुर बेसलाइन सर्वे में छूटे एक लाख 13 हजार पात्रों में अब तक मात्र 3

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 May 2019 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 27 May 2019 05:34 PM (IST)
अब तक मात्र 38 हजार 895 ही बने शौचालय
अब तक मात्र 38 हजार 895 ही बने शौचालय

जासं, गाजीपुर : बेसलाइन सर्वे में छूटे एक लाख 13 हजार पात्रों में अब तक मात्र 38 हजार 895 परिवारों का ही शौचालय बन पाया है। जबकि विभाग द्वारा प्रत्येक लाभार्थियों द्वारा शपथ-पत्र भी भरवाया गया था। इसके बाद भी पात्रों द्वारा निर्माण कार्य में रूचि नहीं ली जा रही थी। वहीं चुनाव समाप्त होने के बाद डीपीआरओ ने खुद मोर्चा संभालते हुए लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए तैयारी तेज कर दी है।

वर्ष 2012 के बेसलाइन सर्वे में छूटे पात्र परिवारों इससे लाभांवित करने के लिए विशेष सर्वेक्षण अभियान चलाया गया था। यह अभियान तीन अक्तूबर से शुरू होकर सात नवंबर तक चला था। इसके बाद एक लाख 13 हजार 600 लोगों को चिन्हित कर शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेज दिया गया था। शासन की ओर से प्रस्ताव पर मोहर लगने के बाद बीते दिसंबर माह से निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया था। इसके तहत सभी पात्रों को शपथ पत्रभी मुहैया कराया गया था। इस बार पात्रों द्वारा शौचालय निर्माण कराने के बाद ही उनके खाते में अनुदान की धनराशि भेजना निर्धारित किया गया था। लक्ष्य के पूर्ण करने के लिए जिला पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा जमकर प्रचार-प्रसार किया गया। तब जाकर 38 हजार 895 पात्रों द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया। जिनका जियो टैगिग करने के बाद उनके खाते में अनुदान की धनराशि भी भेज दी गई। लोकसभा चुनाव शुरू होते ही शौचालय निर्माण का कार्य धीमा पड़ चुका था। अब विभागीय अधिकारी व कर्मचारी लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए तैयारी तेज कर दिए हैं। इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दुबे ने बताया कि चुनाव से शौचालय निर्माण के कार्य की गति धीमी हो चुकी थी। अब निर्माण कार्य की गति तेज हो चुकी है। जल्द ही पूर्णत: शौचालय निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी