आत्मनिर्भर से आधुनिक भारत की बन रही पहचान

गाजीपुर भाजपा के जहुराबाद विधानसभा का बर्चुवल सम्मेलन मंगलवार को हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में जो सेवा का कार्य किया है वह अनुकरणीय है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 08:28 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 06:03 AM (IST)
आत्मनिर्भर से आधुनिक भारत की बन रही पहचान
आत्मनिर्भर से आधुनिक भारत की बन रही पहचान

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भाजपा के जहूराबाद विधानसभा का सम्मेलन मंगलवार को हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने कोरोना संक्रमण काल में जो सेवा का कार्य किया है, वह अनुकरणीय है। गरीब से गरीब कार्यकर्ताओं ने भी गरीबों को भोजन उपलब्ध कराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर भारत के अभियान के साथ आधुनिक भारत की पहचान बना रहा है। उत्तर प्रदेश में जिस तरह से लॉकडाउन का पालन हुआ, आज उसी का परिणाम है कि हम सभी सुरक्षित हैं। सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि प्रकृति ने जितनी प्राकृतिक संपदा भारत को दी है उतना विश्व के किसी भी देश को प्राप्त नहीं है। हम गंगा तटवासी इतने भाग्यशाली हैं कि हमारे कृषि क्षेत्र को यह एक अनमोल उपहार है। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के सेवा आह्वान पर जहूराबाद विधान विधानसभा में 2059 भाजपा कार्यकर्ताओं ने 20829 लाभार्थियों को 11428 भोजन पैकेट, 1008 नमो कीट, मॉस्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराया। जितेंद्रनाथ पांडेय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। बृजेंद्र राय, सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, नरेंद्र सिंह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी