प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से चढ़ा सियासी पारा

गाजीपुर : प्रियंका गांधी के अचानक राजनीति में आने और उन्हें पूर्वी उप्र का प्रभारी बनाए जाने से जिले में करीब 30 साल से सइया पर पड़ी कांग्रेस में एक नई उम्मीद जगी है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 06:25 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jan 2019 06:25 PM (IST)
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से चढ़ा सियासी पारा
प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने से चढ़ा सियासी पारा

जासं, गाजीपुर : प्रियंका गांधी के अचानक सक्रिय राजनीति में आने और उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उप्र का प्रभारी बनाए जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में एक नई उम्मीद जगी है। सपा-बसपा गठबंधन के बाद काफी पीछे मानी जा रहे कांग्रेस की यह चाल तुरूप के इक्के की तरह है। इस चाल से कार्यकर्ता भी काफी गदगद हैं। उनकी माने तो इसकी काट किसी के पास नहीं है और अब उनका खोया हुआ जनाधार वापस आने वाला है।

लोकसभा चुनाव की तिथि अभी घोषित तो नहीं हुई है लेकिन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। अपने प्रतिद्वंदी पार्टियों के प्रत्येक चाल का काट करने के लिए अपने-अपने चुनावी तरकश से तीर छोड़ रहे हैं। बीते 12 जनवरी को सपा-बसपा गठबंधन के एलान के बाद बुधवार को प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव व पूर्वी उप्र का प्रभारी बनाए जाने से जिले की सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। जिले के बुजुर्ग व युवा दोनों कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के इस कदम का स्वागत किया है। उनका कहना है कि काफी दिनों से कार्यकर्ताओं की मांग थी कि प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में लाया जाए। प्रियंका गांधी में लोगों को आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्स दिखता है। उनका कहना है कि प्रियंका के अंदर इंदिरा गांधी की प्रतिभा छिपी है। कांग्रेस के शीर्ष नेताओं में वह प्रियंका गांधी को सबसे लोकप्रिय मानते हैं।

--------- तीस वर्ष से पड़ा सूखा

- सांसद सीट के लिए कांग्रेस में 30 वर्ष से सूखा पड़ा हुआ है। सन 1989 कांग्रेस से जैनुल बशर सांसद चुने गए, उसके बाद करीब 30 वर्ष हो गए, लेकिन आज तक कोई कांग्रेस का सांसद नहीं चुना गया। वर्तमान में स्थिति तो यह हो गई है कि निर्दल प्रत्याशी भी कांग्रेस से अधिक मत हासिल कर लेता है।

---- फोटो : 19सी।

- नेताओं सहित कार्यकर्ताओं की काफी दिनों से यह मांग थी कि प्रियंका गांधी के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की छवि है। निश्चित तौर पर इस बार का चुनाव परिणाम हमारे पक्ष में होगा। इससे हम सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा। चुनाव में हम प्रियंका गांधी को जरुर लेकर आएंगे।

- डा. मारकंडेय ¨सह, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

---

फोटो : 20सी।

- प्रियंका गांधी के अंदर पूर्व प्रधानमंत्री का अक्स नजर आता है। इसलिए देश की जनता प्रियंका गांधी को बहुत पहले से ही चाहती थी कि वे राजनीति में आएं और पार्टी में अहम जिम्मेदारी निभाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव में नई जान फूंक दी है।

- शफीक अहमद, अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी

-----

फोटो : 21सी।

- हम कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है। 2019 लोकसभा चुनाव परिणाम काफी चौंकाने वाला होगा। हमे पूरी उम्मीद है कि पूर्वांचल सहित पूरे प्रदेश की जनता जाति-पात से ऊपर उठकर कांग्रेस को वोट करेगी। प्रियंका गांधी की छवि इंदिरा गांधी की तरह है।

- अजय श्रीवास्तव, युवा कांग्रेस नेता

----

फोटो 22सी।

- प्रियंका गांधी के राजनीति में आने से न सिर्फ गाजीपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल में इसका असर दिखेगा। जाति-धर्म संप्रदाय से ऊपर उठकर लोग इस बार कांग्रेस के साथ रहेंगे। जब प्रियंका गांधी की जनसभाएं होंगी तो उसका कुछ अलग ही नजारा होगा, यह चुनाव को पलटने वाला होगा।

- राजीव ¨सह, युवा कांग्रेस नेता

chat bot
आपका साथी