मुंबई में युवक की मौत

जागरण संवादाता, मरदह (गाजीपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव निवासी युवक पप्पू चौहान (40) की

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Feb 2017 06:05 PM (IST) Updated:Mon, 27 Feb 2017 06:05 PM (IST)
मुंबई में युवक की मौत
मुंबई में युवक की मौत

जागरण संवादाता, मरदह (गाजीपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के डंडापुर गांव निवासी युवक पप्पू चौहान (40) की 24 फरवरी की रात मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया।

घरवालों के अनुसार पप्पू मुंबई में मछली बेचने का काम करते थे। तीन दिन पूर्व वह मछली बेचकर अपने आवास पर लौट रहे थे कि रास्ते में गिरकर मौत हो गई। मृतक के दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। छोटे भाई छट्ठू की पांच मार्च को शादी थी। पप्पू शादी में आने वाले थे लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत की खबर मिल गई।

chat bot
आपका साथी