किसानों की आय दोगुनी करना विपक्ष को स्वीकार नहीं

जागरण संवाददाता गाजीपुर भाजपा की ओर से एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 04:54 PM (IST)
किसानों की आय दोगुनी करना विपक्ष को स्वीकार नहीं
किसानों की आय दोगुनी करना विपक्ष को स्वीकार नहीं

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भाजपा की ओर से एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आत्मनिर्भर भारत सप्ताह के तीसरे दिन रविवार को उनकी जीवनी पर आधारित वर्चुअल संवाद हुआ। मुख्य अतिथि वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करके उनके जीवन को समृद्धशाली बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के फैसलों को विपक्ष स्वीकार नहीं कर रहा है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों व सोच को साकार करने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। जन कल्याणकारी कार्यों से समाज का हर वर्ग आर्थिक समृद्धि की ओर सुरक्षा के साथ अग्रसर है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि समाज के कमजोर एवं अंतिम व्यक्ति के सामाजिक व आर्थिक उत्थान की सोच से सृजित व्यक्तित्व के महापुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को सरकार सार्थकता के साथ साकार कर रही है। विधायक संगीता बलवंत, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, बृजेंद्र राय, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा, सुनील सिंह, प्रदेश सहमीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्तव, प्रवीण सिंह, विनोद अग्रवाल, अच्छे लाल गुप्ता आदि थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह व संचालन जिला उपाध्यक्ष श्यामराज तिवारी ने किया। जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय ने आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी