मानक के अनुरूप कार्य करेंगे नोटरियन

गाजीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिला नोटरियों की बैठक हुई। इसमें नोटरियों के रोजाना कार्य करने में हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक नोटरियन को मानक के अनुसार बाइलाज बनाकर काम करना होगा। कहा गया कि अपने रजिस्टर को हमेशा अपडेट रखें और शासन निर्धारित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 07:47 PM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 07:47 PM (IST)
मानक के अनुरूप कार्य करेंगे नोटरियन
मानक के अनुरूप कार्य करेंगे नोटरियन

जासं, गाजीपुर : कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जिला नोटरियों की बैठक हुई। इसमें नोटरियों के रोजाना कार्य करने में हो रही समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि प्रत्येक नोटरियन को मानक के अनुसार बाइलाज बनाकर काम करना होगा। कहा गया कि अपने रजिस्टर को हमेशा अपडेट रखें और शासन निर्धारित नोटरी शुल्क उपभोक्ताओं से लेकर समय पर शासन को जमा कर दें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर अपने पदाधिकारियों को अवगत कराएं, उसका निराकरण कराया जाएगा। अध्यक्ष प्रभुदयाल राय ने कमेटी बनाकर पदाधिकारियों का चयन किया, जिसमें सभी नोटरी मजिस्ट्रेटों ने भाग लिया। इसमें संतोष राय महामंत्री, हरिप्रसाद राय जनसंपर्क मंत्री, भृगुनाथ ¨सह यादव कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश राय प्रशासनिक अधिकारी, अखिलेश ¨सह जिला संयोजक व देवाशीष चौधरी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। बैठक में पारसनाथ उपाध्याय, रामसहाय ¨सह, सुशील कुमार ¨सह, अंबिका ¨सह यादव व प्रकाश चंद्र ¨सह आदि रहे।

chat bot
आपका साथी